'जो भी मोदी भक्त होगा, मारा जाएगा..', कांग्रेस नेता उदित राज ने खुलेआम लोगों को हिंसा के लिए भड़काया!
'जो भी मोदी भक्त होगा, मारा जाएगा..', कांग्रेस नेता उदित राज ने खुलेआम लोगों को हिंसा के लिए भड़काया!
Share:

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस नेता उदित राज ने एक बार फिर से लोगों को हिंसा के लिए भड़काने वाला बयान दिया है। कांग्रेस ने उन्हें नवंबर 2023 में ‘अखिल भारतीय असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस’ का अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब उदित राज ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो भाषण देते हुए नज़र आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, 'जो भी मोदी भक्त होगा, मारा जाएगा।' इसके बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स उनके इस बयान की आलोचना कर रहे हैं।

 

हालाँकि, इस ट्वीट पर जब उदित राज की आलोचना होने लगी, तो उन्होंने लगभग 2 घंटे बाद अपने ही ट्वीट पर सफाई देते हुए लिखा कि, 'यह बात तो सत्य है। जिसने भी भक्ति की वो मारा गया। चाहे नौजवान हो , किसान हो या पहलवान हो। सबका नंबर आ जाता है । नौजवानों को दो करोङ रोजगार, किसानों की डबल आय हो या सरकारी कर्मचारी सबके सब मारे गये। आज जो पहलवान जंतर पर न्याय के लिए धरना दे रहे हैं , इन्होंने जनवरी में मोदी भक्ति दिखाई और धरना उठा लिया और मारे गये।दो करोड़ रोज़गार के चक्कर में नौजवानों ने वोट दिया , वो भी मारे गये।' बता दें कि, उदित राज का 'मारा जाएगा' वाला ट्वीट 25 अप्रैल को दोपहर 1:44 पर किया गया है, जबकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई देने वाले कमेंट 4:12 और 4:18 पर किए हैं। उल्लेखनीय है कि, उदित राज का ये बयान लोगों को हिंसा के लिए भड़काने वाला माना जा रहा है। क्योंकि, इससे लोग भाजपा नेताओं और समर्थकों पर हमले हो सकते हैं, जैसे 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की जीत के बाद हुए थे। सुप्रीम कोर्ट में दावा किया गया था कि, बंगाल से लगभग 1 लाख लोगों ने पलायन किया था, जो अधिकतर भाजपा समर्थक ही थे।   

बता दें कि, 2014 में भाजपा के ही टिकट पर नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से सांसद बने उदित राज का 2019 में पत्ता कट गया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर उलूल-जलूल बकने लगे। भाजपा ने उनका टिकट काट कर गायक हंस राज हंस को प्रत्याशी बनाया था, जिन्होंने जीत भी दर्ज की।  इसके बाद से उदित राज भाजपा के खिलाफ हर एक विरोध प्रदर्शन का सपोर्ट करने लगते हैं और कई बार विवादित और भड़काऊ बयान दे डालते हैं।

उमेश पाल हत्याकांड: असद को बचाने के लिए रची गई थी बेहद शातिर साजिश, गुर्गे आतिन की गिरफ़्तारी से खुलासा

मिशन 2024: कांग्रेस से हाथ मिलाने को तैयार हैं KCR! लेकिन राहुल गांधी को लेकर रख दी बड़ी शर्त

तिरंगा फिर बना ढाल! ऑपरेशन कावेरी के जरिए सूडान से सुरक्षित निकाला गया 278 भारतीयों का पहला जत्था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -