नेहा भसीन संग मिथुन चक्रवर्ती ने लगाए जमकर ठुमके, देखकर खुला रह गया परिणीति का मुँह
नेहा भसीन संग मिथुन चक्रवर्ती ने लगाए जमकर ठुमके, देखकर खुला रह गया परिणीति का मुँह
Share:

टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और लोकप्रिय गायिका नेहा भसीन की बोल्डनेस और हॉट अवतार से तो हर कोई वाकिफ है। अब नेहा भसीन टेलीविज़न के लोकप्रिय शो हुनरबाज में अपने सेंशुअस अवतार के जलवे बिखरेती हुई दिखाई देगी। जी हां, नेहा भसीन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एवं शो के जज मिथुन चक्रवर्ती संग सिजलिंग डांस मूव्स करके हर किसी को खुश करने के साथ हैरान भी करती हुई नजर आई। 

कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेहा भसीन लोकप्रिय गाने 'राम चाहे लीला' सांग पर मिथुन चक्रवर्ती संग सुपर सिजलिंग अंदाज में जलवे बिखरेती हुई दिखाई दे रही हैं। मिथुन भी पूरे जोश में नेहा का डांस में साथ देते हुए देखे जा सकते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही नेहा भसीन और मिथुन चक्रवर्ती की एक दूसरे संग केमिस्ट्री और दोनों का स्टाइल इतना सिजलिंग एवं सेंशुअस है कि दोनों के किलर डांस मूव्स देखकर परिणीति चोपड़ा की आंखें और मुंह खुले के खुले रह जाते हैं। प्रशंसक भी दोनों के अवतार पर फिदा हो रहे हैं। नेहा भसीन एवं मिथुन चक्रवर्ती के जबरदस्त डांस को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। दोनों के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। प्रशंसक कमेंट सेक्शन में दोनों की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- नेहा भसीन बेस्ट हैं। एक दूसरे शख्स ने लिखा- नेहा भसीन रियल एंटरटेनर हैं। वहीं, कई लोग नेहा भसीन की एनर्जी की भी प्रशंसा कर रहे हैं। 

पति हर्ष संग भारती सिंह ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, अपने बच्चे को लेकर कही ये बात

उर्फी जावेद की जगह इंटरनेट पर चला उनकी बहन का जादू, तस्वीरों ने लगा दी आग

सुजैन खान की बहन ने उर्फी जावेद के कपड़ों को कहा घटिया, भड़की एक्ट्रेस बोली- 'आपका परिवार तो...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -