पति हर्ष संग भारती सिंह ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, अपने बच्चे को लेकर कही ये बात
पति हर्ष संग भारती सिंह ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, अपने बच्चे को लेकर कही ये बात
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। वह बहुत जल्दी मां बनने वाली हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी में भी भारती सिंह बहुत काम कर रही हैं। अब उन्होंने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उनकी मां बनने की बेताबी स्पष्ट नजर आ रही है। 

भारती सिंह ने अपनी कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह कुर्ता-लहंगा में बहुत जबरदस्त लग रही हैं। वहीं, उनके हस्बैंड हर्ष धोती-कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में दोनों की बॉन्डिंग स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। भारती सिंह ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है। 

इस पोस्ट को साझा करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा- 'मम्मी और पापा। चल बेबी आ जा अब। हैशटैग बेबी कमिंग सून'। कॉमेडियन के इस पोस्ट को बहुत पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में एक शख्स ने लिखा, आप दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लगते हैं। दूसरे शख्स ने कमेंट किया, हम भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस तरह कई लोगों ने भारती सिंह के वीडियो पर कमेंट कर उन पर अपना प्यार बरसाया है।

उर्फी जावेद की जगह इंटरनेट पर चला उनकी बहन का जादू, तस्वीरों ने लगा दी आग

सुजैन खान की बहन ने उर्फी जावेद के कपड़ों को कहा घटिया, भड़की एक्ट्रेस बोली- 'आपका परिवार तो...'

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'We Miss You Anuj Kapadia', दुखी फैंस को अनुपमा ने इस तरह किया खुश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -