ड्रग्स देकर 51 पुरुषों से शख्स ने करवाया पत्नी का बलात्कार, मामला जानकर काँप उठेगी रूह
ड्रग्स देकर 51 पुरुषों से शख्स ने करवाया पत्नी का बलात्कार, मामला जानकर काँप उठेगी रूह
Share:

फ्रांस से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हरकत की है, जिसकी जितनी सजा दी जाए कम है। उसने पत्नी को ड्रग्स देकर कम से कम 51 पुरुषों से उसका बलात्कार करवाया। वो घटना की रिकॉर्डिंग भी करता था। ये बलात्कार वर्ष 2011 से 2020 के बीच हुए हैं। अपराधी की पहचान डॉमिनिक पी के तौर पर हुई है। जो पेंशनर है। उसकी शादी को 50 वर्ष हुए हैं। वहीं पत्नी को जब इसका पता चला तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसने अपना दर्द बयां किया तथा कहा कि पति को तलाक दे रही है।

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉमिनिक अपनी पत्नी के शाम के खाने में एंटी-एंजाइटी ड्रग्स लोराजेपम मिलाया करता था। तत्पश्चात, वो अपनी सोती हुई पत्नी का बलात्कार करने के लिए कथित 'गेस्ट्स' को घर पर बुलाता था। वर्ष 2020 में मामले की तहकीकात आरम्भ हुई थी। जिसके पश्चात् 26 से 73 वर्ष की आयु के कुल 51 पुरुषों की पहचान हुई। इन्हें गिरफ्तार कर इनके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना एविगनन शहर में हुई है। संदिग्ध पति फ्रांस के इंटरनेट फोरम 'a son insu' पर पुरुषों को ढूंढता था। यहां ये महिला की अनुमति के बिना या उसे ड्रग्स दिए जाने के चलते उसके साथ किस प्रकार की अश्लील गतिविधि की जाए इस पर चर्चा करते थे। प्राथमिक तहकीकात में अफसरों को 3 वर्ष पहले वीडियोज के बारे में पता चला था। तब अपराधी हिडन कैमरा के माध्यम से चेंजिंग रूम में महिला की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया था। फिर उसके कंप्यूटर में कई अश्लील वीडियो मिले। यहां उसने सभी वीडियो 'अब्यूज' नाम की फाइल में रखे थे। 

प्राप्त खबर के मुताबिक, सैकड़ों वीडियोज में दिनांक, नाम, की गई गतिविधि को टाइटल के तौर पर लिखा गया। जांचकर्ताओं को पता चला कि 83 पुरुषों ने महिला के साथ 92 बार यौन उत्पीड़न किया है। बाकी के पुरुषों की पहचान का काम अभी जारी है। अपराधी पति ने बलात्कार के लिए आने वाले पुरुषों का तंबाकू या परफ्यूम उपयोग करना प्रतिबंधित कर दिया था, जिससे उसकी महक से पत्नी न जाग जाए। फिर वो इनके हाथ गर्म पानी में धुलवाता था, जिससे शरीर के तापमान का पत्नी को पता न चल सके। वो इन्हें रसोई में कपड़े बदलने को बोलता था, जिससे बेडरूम में गलती से कोई कपड़ा न छूट जाए। घर आने वाले पुरुषों को पास के स्कूल के पास अपने वाहन खडे़ करके आना होता था। वो अंधेरे में चलकर घर आते थे, जिससे पड़ोसियों को शक न हो। पकड़े गए लोगों का दावा है कि उन्हें इस बात का पता नहीं था कि व्यक्ति की पत्नी को इसकी खबर नहीं है। एक व्यक्ति ने तो बलात्कार की बात से ही मना कर दिया। उसने कहा, 'वो उसकी पत्नी है, वो जो चाहे उसके साथ कर सकता है।' 

अभियोजकों का कहना है कि 'किसी ने भी महिला की ऐसी हालत देखने के पश्चात् अपने पैर पीछे नहीं खींचे। पति ने किसी भी पुरुष के खिलाफ हिंसा या धमकी का उपयोग नहीं किया, जिससे रेप होते रहें। प्रत्येक व्यक्ति उस स्थिति में था कि बलात्कार करने से स्वयं को रोक सकता था और वहां से जा सकता था।' जब शुरुआती तहकीकात के चलते पीड़ित महिला से नवंबर 2020 में अपने पति के बारे में बात करने को कहा गया तो उसने कहा कि वो 'महान', 'दयालु और देखभाल करने वाला' था। मगर उसने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा अपराध कर देगा। उसने कहा कि पति पार्टनर बदलते रहने के बारे में बोलता था किन्तु वो मना कर देती थी क्योंकि वो बिना फीलिंग्स के किसी का स्वयं को छूना पसंद नहीं करती है। जब पुलिस ने उसे वीडियोज के बारे में बताया, तो उसने अतीत की याद के टुकड़े जोड़ना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसे फ्लैशबैक्स नजर आते थे तथा अचानक थकावट और दिमाग ठीक से न चलने के पीछे की वजह ड्रग्स हो सकती है। 

वही जब मेडिकल टेस्ट किया गया तो पता चला कि महिला 4 यौन संचारित बीमारियों से पीड़ित है। यदि इन्वेस्टिगेटिंग मजिस्ट्रेट अभियोजन पक्ष की दलीलें मानेगें, तो इस मामले में अगले वर्ष की शुरुआत में 'ऐतिहासिक सुनवाई' होने की संभावना है। जिसमें अपना बचाव करने के लिए 52 पुरुष कठघरे में खड़े होंगे। वहीं पीड़ित महिला ने पति से तलाक लेने के लिए अर्जी दायर कर दी है।

दिल्ली वालों को लगा महंगाई का झटका, 10 फीसदी तक महंगी हुई बिजली

क्या देशभर में पहुँच गया मानसून ? IMD ने जारी किया अपडेट

'केंद्रीय बलों की 485 कंपनियां भेजो..', बंगाल चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -