क्या देशभर में पहुँच गया मानसून ? IMD ने जारी किया अपडेट
क्या देशभर में पहुँच गया मानसून ? IMD ने जारी किया अपडेट
Share:

नई दिल्ली: इस साल मुंबई और दिल्ली में एक साथ एक ही दिन मानसून ने एंट्री मारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इससे पहले 21 जून 1961 को भी ऐसा हुआ था, जब दिल्ली और मायानगरी मुंबई में एक साथ मानसून ने दस्तक दी थी. अब 64 वषों के बाद ऐसा संयोग बना है, जब दिल्ली, मुंबई में एक साथ एक ही दिन मानसून पहुंचा है.

हालांकि मुंबई में मानसून सामान्य से पूरे एक हफ्ते की देरी के साथ पहुंचा है. हालांकि वर्षा से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी झेल रहे दिल्ली वासियों को राहत तो मिली, मगर मानसूनी बारिश से गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में जलभराव की जानकारी सामने आई है. जलभराव से आम जनजीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिला है.

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी एक्टिव है. मानसून मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में छा गया है. मौसम विभाग के अनुसार, देश के अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एंट्री दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून आने वाले 2 दिनों में आगे बढ़ेगा और देश के अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा.

'पति की संपत्ति में पत्नी बराबर की हक़दार..', मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

आयकर विभाग की छापेमारी में मिला अकूत धन, 12 किलो सोना तो BMW की मैट के नीचे छिपा था..

दिल्ली: रेलवे स्टेशन के बाहर महिला ने पकड़ा पोल, लगा जोर का झटका, मौके पर मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -