मुंबई सहित महाराष्ट्र भर में रविवार से शुरू होगी तूफानी बारिश
मुंबई सहित महाराष्ट्र भर में रविवार से शुरू होगी तूफानी बारिश
Share:

मुंबई: आने वाले रविवार यानी कल से एक बार फिर मुंबई सहित महाराष्ट्र भर में ज़ोरदार बरसात होने वाली है। मिली जानकारी के तहत बंगाल की खाड़ी में कम दाब का क्षेत्र तैयार हो गया है। ऐसे में आने वाले 12 घंटे में यह चक्रवात का रूप लेने वाला है और इसी के चलते विदर्भ, मराठवाडा, मध्य महाराष्ट्र में बहुत अधिक बरसात होगी। इस बरसात का असर कोंकण और मुंबई में भी दिखाई देगा और यहां भी तेज बरसात होने का अनुमान है।

बताया जा रहा है बरसात का यह जोर 26 सितंबर से 29 सितंबर तक रहने वाला है। हाल ही में भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ कृष्णानंद होसालीकर ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में तैयार हुए कम दाब का क्षेत्र और भी तेज हो सकता है। आने वाले 12 घंटे में इसके चक्रवात के रूप में बदल जाने की आशंका है। इसी के साथ आने वाले 24 घंटे में यह ओडिशा के तट की ओर सरकेगा और इसका असर महाराष्ट्र में भी दिखाई देगा। इसी के चलते अगले चार से पांच दिनों तक बादलों की गड़गड़ाहट और बिजलियों की कड़कड़ाहट के साथ कई ठिकानों पर मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है।

सबसे अधिक बरसात कल यानी रविवार से होना शुरू होगी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस चक्रवात का प्रभाव महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी दिखाई देने वाला है। यह उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर भी जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कहीं मूसलाधार तो कहीं अति मूसलाधार बरसात हो सकती है।

सीवर लाइन मेंटेनेंस के लिए उतरे 3 कर्मचारी, दर्दनाक मौत

कोरोना की तीसरी लहर से पहले महाराष्ट्र में ऑक्सीजन को लेकर गाइडलाइंस जारी

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लद्दाख में साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -