महाराष्ट्र: हिरासत में लिए गए पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, कर रहे थे मराठा आरक्षण की मांग
महाराष्ट्र: हिरासत में लिए गए पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, कर रहे थे मराठा आरक्षण की मांग
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा लगातार राज्य की उद्धव सरकार पर दबाव डाल रही है। इसी क्रम में आज नागपुर में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फड़णवीस के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

बता दें कि मराठा आरक्षण को लेकर शीर्ष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में मराठा आरक्षण को असंवैधानिक बताया। शीर्ष अदालत ने बताया कि मराठा समुदाय को कोटा के लिए सामाजिक, शैक्षणिक रूप से पिछड़ा घोषित नहीं किया जा सकता। यह 2018 महाराष्ट्र राज्य कानून समानता के अधिकार का उल्लंघन है। अदालत ने कहा कि हम 1992 के फैसले की पुनः समीक्षा नहीं करेंगे। शीर्ष अदालत ने कहा कि मराठा आरक्षण 50 फीसदी सीमा का उल्लंघन है।

विभिन्न समुदायों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिए गए आरक्षण को मिलाकर महाराष्ट्र में लगभग 75 फीसदी आरक्षण की सीमा पहुंच गई है।  2001 के राज्य आरक्षण अधिनियम के बाद, राज्य में कुल आरक्षण 52 फीसद था। 12-13 फीसद मराठा कोटा के साथ प्रदेश में कुल आरक्षण 64-65 फीसद हो गया। वहीं केंद्र द्वारा 2019 में घोषित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 फीसद कोटा भी राज्य में लागू है। यह सब मिलाकर आरक्षण 75 फीसद तक पहुंच गया है। 

कांग्रेस बोली- अन्नदाताओं पर 7 माह से अत्याचार कर रही मोदी सरकार, हम किसानों के साथ

प्रमुख मुद्रास्फीति संकेतक ने 1992 के बाद दर्ज की सबसे बड़ी वृद्धि

नेशनल कांफ्रेंस की प्रेस वार्ता, उमर अब्दुल्ला बोले- अपना एजेंडा पूरा करने में भाजपा को 70 साल लगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -