गिरफ्तार हुआ नाबालिग से दरिंदगी करने वाला महंत सीताराम, बचने के लिए बदल लिया था हुलिया
गिरफ्तार हुआ नाबालिग से दरिंदगी करने वाला महंत सीताराम, बचने के लिए बदल लिया था हुलिया
Share:

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में दुष्कर्म के अपराधी महंत सीताराम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये महंत हुलिया बदलकर उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। अब तक पुलिस ने 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 अपराधियों की खोज जारी है। अपराधी महंत सीताराम को पुलिस ने सिंगरौली जिले से गिरफ्तार किया है। 

दरअसल, 28 मार्च को VIP राज निवास में एक नाबालिग से कथावाचक महंत सीताराम ने दुष्कर्म किया था। अपराधी महंत सीताराम दास उर्फ सीताराम त्रिपाठी उर्फ़ समर्थ को पुलिस ने सिंगरौली जिले से गिरफ्तार कर लिया है। सीताराम दास हुलिया बदलने के लिए बैढन बस स्टैंड में एक नाई की दुकान में गया हुआ था। वही सीएम शिवराज सिंह चौहान की कड़ी चेतावनी के पश्चात् एक्शन में आई पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से सीताराम को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी सीताराम को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया है। 28 मार्च को राज निवास के कमरा नं। 4 पर महंत सीताराम दास उर्फ सीताराम त्रिपाठी उर्फ़ समर्थ ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था।

पुलिस ने महंत सीताराम त्रिपाठी, विनोद पाण्डेय तथा धीरेन्द्र मिश्रा और मोनू मिश्रा पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। इन पर 342, 504, 323, 328, 376 (D) 506, 5/6 पोक्सो एक्ट का मुदकम दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है। अब तक पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 अपराधी फरार है। बता दे कि महंत सीताराम त्रिपाठी उर्फ़ समर्थ श्री राम जानकी मंदिर बहराइच की गद्दी प्रमुख है। इसके अतिरिक्त कथा व्यास-वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि वेदांती जी महाराज श्रीधाम अयोध्या के भतीजे है। इस कारण वह हाईप्रोफाइल व्यक्तियों से जुड़ गया। राजनेताओं से लेकर अधिकारीयों तक इसके संबंध है। 

राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम, RDX के साथ पकड़े गए कट्टरपंथी समूह 'अल सुफा' के 3 लड़के

दलित लड़की को घर से भागकर ले गया, फिर दोस्तों संग किया सामूहिक बलात्कार... अब दर्ज हुई FIR

यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़े दो बदमाश, महिलाओं को दौड़ा-दौड़कर करते थे चेन स्नैचिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -