धृतराष्ट्र ने किया पांडवों को इंद्रप्रस्थ लौटाने से इंकार
धृतराष्ट्र ने किया पांडवों को इंद्रप्रस्थ लौटाने से इंकार
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल महाभारत (Mahabharat)की अब तक की कहानी में आपने देखा है कि अभिमन्यु की शादी होते ही पांडव अपने दूत को हस्तिनापुर भेजते हैं और कौरवों से अपना राज्य वापस मांगते हैं। वहीं आज शाम के एपिसोड में पांडवों के दूत को देखकर धृतराष्ट्र परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा वह तुरंत विधुर को अपने पास बुलाते हैं और दूत के आने की वजह पूछते है। विधुर धृतराष्ट्र को पांडवों का राज्य लौटाने के लिए कहते हैं। ये सुनकर धृतराष्ट्र परेशान हो कर कहते है कि उनको दुर्योधन से डर लगता है। उसके खिलाफ जाकर वह कोई फैसला नहीं कर सकते हैं। विधुर धृतराष्ट्र को दूत से मिलने की सहाल देते हैं।

वहीं इस बीच भीष्म पितामह भी वहां पर पहुंच जाते हैं और धृतराष्ट्र को पांडवों का राज्य वापस करने की बात करते हैं। ऐसे में धृतराष्ट्र कहते हैं कि अगर दूत की जगह युधिष्ठिर खुद अपना राज्य मांगते तो कौरवों को सब कुछ वापस करने में कोई परेशानी नहीं होती। इसके साथ ही धृतराष्ट्र की ये बात सुनकर भीष्म पितामह भड़क जाते हैं और कहते हैं कि ये फैसला गलत है | इसे साथ ही महाभारत की आगे की कहानी में गांधारी भी धृतराष्ट्र को समझाने की कोशिश करती है और युद्ध को लेकर चेतावनी देती हैं। गांधारी की बात सुनते ही धृतराष्ट्र पांडवों के राजदूत से मिलने राजसभा में पहुंच जाते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की यहां पर जैसे ही दूत पांडवों का राज्य लौटाने की बात कहता है वैसे ही दुर्योधन का खून खौल जाता है और वह दूत को बुरा भला कहने लगा। वहीं कर्ण भी दूत को चले जाने के लिए कहता है। दुर्योधन और कर्ण के तेवर देखकर दूत को गुस्सा आ जाता है और वह धृतराष्ट्र को युद्ध की चेतावनी देता है। दूत के जाते ही धृतराष्ट्र संजय को बुलाता है और पांडवों को राज्य वापस ना देने का आदेश देता है। धृतराष्ट्र का आदेश सुनकर संजय पांडवों के पास जाता है और उनको बताता है कि कौरव पांडवों को इंद्रप्रस्थ नहीं देंगे। ये बात सुनकर भीम कौरवों से बदला लेने की बात करते हैं। युधिष्ठिर और कृष्ण दोनों ही भीम को चुप करवा देते हैं। जिसके बाद युधिष्ठिर धृतराष्ट्र के फैसले को मानने से इंकार कर देते हैं|

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी पत्नी के साथ बन सकते है नच बलिए 10 का हिस्सा

कसौटी जिंदगी केे 2 की फेम आमना शरीफ ने शेयर की यह तस्वीर

शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस साथ में करते है खूब मस्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -