प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद बुरा हुआ प्रेमी का हाल, उठाया ये खौफनाक कदम
प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद बुरा हुआ प्रेमी का हाल, उठाया ये खौफनाक कदम
Share:

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में सिरफिरे आशिक ने विवाहित युवती को गोली मारी तथा फिर स्वयं को भी गोली मार ली। मामला खैर थाना इलाके के गौमत चौराहे का है। कहा जा रहा है कि लड़का और लड़की का कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था। लड़की की शादी हो गई थी तथा उसने लड़के से मिलना बंद कर दिया था। मंगलवार की शाम लड़का अचानक से लड़की के घर आया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई, फिर लड़का लड़की को गोली मारकर वहां से भाग गया।

वही गोली लड़की के हाथ में लगी। जैसे ही गोली की आवाज लोगों को सुनाई दी तो वे लड़के को पकड़ने के लिए भागे। लड़का घबराकर एक दुकान के अंदर घुस गया तथा उसने स्वयं को भी गोली मार ली। लोगों ने घायल युवक और युवती दोनों को चिकित्सालय पहुंचाया। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अपराधी युवक युवती के घर की ओर जा रहा है। थोड़ी देर बाद लड़की भी नजर आती है जो कि युवक से बचने के लिए वहां से भाग रही होती है। फिर अपराधी उसे गोली मारकर वहां से फरार हो जाता है। किन्तु आगे जाकर वह दुकान में घुसता है और स्वयं को गोली मार लेता है। खबर के अनुसार, गौमत चौराहे पर ही ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली रेनू और खैर की नई बस्ती के रहने वाले विनोद के बीच बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था। मंगलवार को गौमत चौराहे पर रेनू के घर पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ, तत्पश्चात, विनोद ने रेणु के ऊपर गोली चला दी जो कि उसके हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर वहां उपस्थित लोग विनोद को पकड़ने के लिए भागे तो वह एक दुकान के भीतर जा घुसा। फिर स्वयं को गोली मार ली। लोगों ने तत्काल पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोटिल व्यक्तियों को चिकित्सालय पहुंचाया।

बार बार माफ़ी मांगता रहा बुजुर्ग, लेकिन दरिंदे ने करदी दिनदहाड़े हत्या

बेगूसराय में हुए 'खूनी खेल' पर प्रशासन का बड़ा कदम, 7 पुलिसकर्मी को किया बर्खास्त

बलात्कार के बाद लड़की को दी दर्दनाक मौत, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -