बेगूसराय में हुए 'खूनी खेल' पर प्रशासन का बड़ा कदम, 7 पुलिसकर्मी को किया बर्खास्त
बेगूसराय में हुए 'खूनी खेल' पर प्रशासन का बड़ा कदम, 7 पुलिसकर्मी को किया बर्खास्त
Share:

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय की सड़कों पर हुए "खूनी खेल" में लापरवाही बरतने के इल्जाम में 7 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। अभी तक दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इनकी धर पकड़ के लिए 3 टीमें बनाई गई हैं, जो कई स्थानों पर निरंतर छापेमारी कर रही हैं। 

वही इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं। यहां से वह बेगूसराय जाएंगे। पटना पहुंचते ही गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “बेगूसराय की घटना बिहार के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जब से महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी है, लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था पूरी बिगड़ गई है।” गिरिराज सिंह ने कहा, “पटना में ही नीतीश कुमार की पुलिस अपने थाने में ही सुरक्षित नहीं है। थाने में घुसकर पुलिस वाले को मारा जा रहा है। सीएम को कबूल करना होगा कि जंगल राज आ गया है, जनता राज नहीं है। आज तक बिहार में इस तरीके की घटना नहीं हुई है।” 

दरअसल, बिहार के बेगूसराय शहर को मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे एक मोटर साइकिल पर सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। नेशनल हाइवे 28 पर निकले इन अपराधियों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। कुल 10 लोगों को इन अपराधियों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। CCTV में यह पूरी घटना कैद हो गई है। एक के पश्चात् एक करके नौ चोटिल लोगों को बेगूसराय के सिविल और निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिए ले जाया गया। वारदात के बाद पूरे शहर में अफरातफरी थी। घटना की खबर प्राप्त होने के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए।

'CM भूपेश छत्तीसगढ़ के भगवान', इस मंत्री ने दिया बड़ा बयान

आजम खान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

'12 करोड़ की आबादी में एकाध मामले तो आएंगे...', रेप केस पर आया जीतन राम मांझी का विवादित बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -