फेसबुक पर हुआ प्यार, रोड़ा बन रहे पति को उतारा मौत के घाट
फेसबुक पर हुआ प्यार, रोड़ा बन रहे पति को उतारा मौत के घाट
Share:

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा से हत्या की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का क़त्ल कर दिया। फिर लाश को जंगल में फेंक दिया। इस काम के लिए महिला ने दो अन्य व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। हत्यारोपी महिला एक बच्चे की मां है। फेसबुक के माध्यम से वो प्रेमी से मिली थी। फिलहाल, इस मर्डरकेस को लेकर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी सहित 3 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

घटना विदिशा जिले के शमशाबाद एवं थाना इलाके की है। जहां 23 फरवरी को पुलिस को जंगल से एक अज्ञात शव मिलने की मिलने की खबर मिली थी। काफी तहकीकात के पश्चात् भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई थी। इसी बीच मुखबिर की खबर पर पुलिस को पता चला कि ये शव अशोक नगर निवासी सौरभ जैन का है। तत्पश्चात, शमशाबाद पुलिस ने अशोक नगर थाने से संपर्क किया। खोजबीन करते-करते पुलिस एक से एक कड़ियां मिला रही थी। तभी उसे सौरभ की पत्नी ऋचा जैन के अफेयर के बारे में पता चला। ऐसे में पुलिस का शक बढ़ गया। मृतक के घरवाले भी ऋचा पर आरोप लगा रहे थे। जब ऋचा एवं उसके प्रेमी दीपेश से सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

पुलिस ने बताया, ऋचा की फेसबुक के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी के बाद से ऋचा और उसके पति सौरभ के बीच रिश्तों में कड़वाहट आ गई। उनके बीच झगड़ा होने लगा। सौरभ को भी ऋचा पर शक हो गया था। ऐसे में ऋचा ने उसे रास्ते का हटाने की योजना कर ली। उसकी नजर सौरभ के खाते में जमा पैसों पर भी थी। एक दिन उसने प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ के क़त्ल के लिए 50 हजार की सुपारी दे दी। उपचार का बहाना बनाकर वो कार से सौरभ को लेकर भोपाल निकली। रास्ते में प्रेमी और सुपारी किलर्स के साथ मिलकर सौरभ के सिर पर पत्थर मारकर उसका क़त्ल कर दिया तथा शव को कोलुआ के जंगल में फेंक दिया। हालांकि, अब इस मामले में सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। ऋचा एवं दीपेश काफी दिनों तक हत्या को लेकर कई प्रकार की कहानियां बनाते रहे, मगर पिछले दिनों जब पुलिस ने सबूत पेश करते हुए उनपर कड़ाई दिखाई तो दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया।  

VIDEO! इनकी कृपा से चांद पर पहुंचा चंद्रयान-3, तेज प्रताप यादव ने बताया

'2000 साल पुराने रिश्तों में जुड़ रहा नया अध्याय..', ग्रीस पहुंचे PM मोदी, 40 साल में किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा

'भारत-चीन संबंधों में सुधार साझा हितों के लिए महत्वपूर्ण..', पीएम मोदी से बोले राष्ट्रपति जिनपिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -