ये देश भाजपा के पदाधिकारियों, मंत्रियों, प्रधानमंत्री की जागीर नहीं है, ये देश आपका है: प्रियंका गाँधी
ये देश भाजपा के पदाधिकारियों, मंत्रियों, प्रधानमंत्री की जागीर नहीं है, ये देश आपका है: प्रियंका गाँधी
Share:

वाराणसी: प्रियंका गांधी आज वाराणसी पहुंची हैं। यहाँ उन्होंने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर और दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं इसके बाद वह एक रैली को संबोधित कर रही हैं। रैली में संबोधन की शुरुआत प्रियंका गांधी ने मां दुर्गा के एक श्लोक से की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले कहा- 'आपने कहीं देखा है कि एक इंसान 6 लोगों की हत्या कर दे और उनसे पुलिस कहे कि आइए हमसे बात करिए। कभी भी किसी भी देश और दुनिया के इतिहास में नहीं हुआ होगा। यहां के मुख्यमंत्री मंच पर बैठकर उस मंत्री का बचाव कर रहे हैं, जिसके बेटे ने ऐसा काम किया है। जो प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते थे आजादी के प्रदर्शन को देखने के लिए, वो दो घंटे की दूरी पर लखीमपुर नहीं जा सकते थे उन किसानों के आंसू पोंछने के लिए। इस देश को किसान ने सींचा है। किसान के बेटे हैं जो हमारी सुरक्षा कर रहे हैं। ये देश क्या है? ये देश एक आस्था है, एक उम्मीद है, न्याय की उम्मीद पर इस देश को आजादी मिली। जब महात्मा गांधीजी आजादी की लड़ाई लड़ने गए तो उनके दिल में था कि सबको न्याय मिलना चाहिए। न्याय पर हमारा संविधान आधारित है, लेकिन इस देश में न्याय की उम्मीद सब छोड़ चुके हैं।'

वहीं आगे उन्होंने कहा- 'ये देश भ्रष्ट हो रहा है। जितने भी इश्तेहार, होर्डिंग लग रहे हैं, इनके पीछे जो सच्चाई है, आप जानते हैं। आप जी रहे हैं। आप बताइए आपको फसल का दाम मिलता है। गैस सिलेंडर मिलता है। आपके बच्चों को रोजगार मिलता है। तो सच्चाई क्या है और इस सच्चाई को बोलने से लोग डर क्यों रहे हैं। किस चीज से भय है। क्या हो जाएगा। समय आ गया है। चुनाव की बात नहीं है, अब देश की बात है। ये देश भाजपा के पदाधिकारियों, मंत्रियों, प्रधानमंत्री की जागीर नहीं है, ये देश आपका है। इस देश को कौन बचाएगा? कौन बचाएगा इस देश को?'

आगे उन्होंने यह भी कहा, 'अगर आप जागरूक नहीं बनेंगे। आप इनकी राजनीति में उलझे रहेंगे तो न आप अपने आप को बचा पाएंगे और न देश को। आप किसान हो, इस देश की आत्मा हो। मंच पर जितने भी नेता बैठे हैं, आपने बनाया है उन्हें। जो आपको आंदोलनकारी कहते हैं, आतंकवादी कहते हैं, उनको न्याय देने के लिए मजबूर करिए। कांग्रेस के जितने भी कार्यकर्ता हैं, किसी से नहीं डरते हैं। हमें जेल में डालिए, हमें मारिए, हमें कुछ भी कर लीजिए, हम लड़ते रहेंगे, जब तक गृह राज्यमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, हम लड़ते रहेंगे, हिलेंगे नहीं।'

वहीं उन्होंने कहा,' हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, हमने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है। हमें कोई चुप नहीं कर सकता। कोई नहीं रोक सकता और जितने भी लोग मेरी बातों को सुन रहे हैं, वो अपने अंतर्मन में झांकिए और अपने आप से सिर्फ एक सवाल पूछिए कि जब से ये सरकार आई है, इन पिछले 7 सालों में क्या आपके जीवन में तरक्की आई है या नहीं? विकास आपके द्वार पर आया है या नहीं? जो वचन आपसे किए गए थे, वो निभाए गए हैं या नहीं? और इमानदारी से जवाब दीजिए। अगर आपका जवाब न है तो मेरे साथ खड़े होइए और लड़िए। परिवर्तन लाइए। अपने देश को बदलिए। क्योंकि मैं तब तक नहीं रुकूंगी जब तक परिवर्तन न आए।'

'बीजेपी की सरकार में जनता न्याय की उम्मीद नहीं है', रैली में बोलीं प्रियंका गाँधी

काशी विश्वनाथ मंदिर और माँ कूष्मांडा के दर्शन कर जनसभा को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी

अपना प्रचार करते-करते BJP का प्रचार कर गईं मायावती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -