काशी विश्वनाथ मंदिर और माँ कूष्मांडा के दर्शन कर जनसभा को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी
काशी विश्वनाथ मंदिर और माँ कूष्मांडा के दर्शन कर जनसभा को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी
Share:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। यहाँ वह किसान न्याय रैली को संबोधित करने वाली है। जी दरअसल वह जिले में लगभग छह घंटे रहने वाली है। जैसे ही वह यहाँ पहुंची वैसे ही एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं इसके बाद प्रियंका ने काशी विश्वनाथ मंदिर और मां कुष्मांडा के दरबार में दर्शन किये और अब थोड़ी देर में वो सभा स्थल पहुंचेंगी। आपको बता दें कि रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान न्याय रैली को संबोधित करने के लिए प्रियंका गांधी पहुंची हैं।

इस समय मंच पर उनके साथ भूपेश बघेल समेत कई नेता मौजूद हैं। वहीं रैली में मौजूद कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। दूसरी तरफ रोहनिया के जगतपुर पीजी कॉलेज मैदान में प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। यहाँ कई लोग लखीमपुर घटना की तस्वीर लेकर पहुंचे हैं और प्रियंका गांधी के संबोधन के इंतज़ार में है। आप सभी को बता दें कि इससे पहले कूष्मांडा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर कांग्रेसियों में जमकर नोकझोंक हुई। यहाँ सेंट्रल बार के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय और विधायक को रोकने पर विवाद हुआ।

वहीं दूसरी तरफ दुर्गाकुंड के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ नारे लगाए, तो कांग्रेस के कार्यकार्ताओं ने विरोध जताया। आपको यह भी बता दें कि प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मां कूष्मांडा के दरबार में पहुंची और प्रियंका गांधी के आने के पहले दुर्गा मंदिर को खाली कराया गया था।

अचानक गिर गई घर की दीवार, और फिर पसर गया मातम

नवरात्री में व्रत के दौरान बनाएं ये हलवा, जानिए इसकी आसान रेसिपी

अचानक घर से जा टकराई बस, 34 लोग हुए घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -