Kumkum Bhagya : अभि और प्रज्ञा जाएंगे रोमांटिक डेट पर, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
Kumkum Bhagya : अभि और प्रज्ञा जाएंगे रोमांटिक डेट पर, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल कुमकुम भाग्य  में इस समय काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि, फैंस अब ये जानने के लिए बेताब हैं कि, कहानी में आगे क्या होने वाला है। इसके अलावा वैसे अब तक की कहानी में आपने देखा है कि, रणबीर  जेल से बाहर आ चुका है। जिसके बाद अभिषेक मेहरा उसको घर तक छोड़ने भी जाता है। वही रेहा रणबीर  को छोड़ने के लिए माया को शुक्रिया कहती है। वही ऐसे में रेहा माया से फेक आत्महत्या करने को बोलती है, परन्तु माया रेहा की बात मानने से इनकार कर देती है। वहीं इन सब बातों से अनजान रणबीर रेहा को साथ देने के लिए शुक्रिया कहता है।

इसके अलावा रणबीर की इस हरकत से रेहा को गलतफहमी हो गई है कि, वह उससे अब भी प्यार करता है।वही दूसरी तरफ ऑफिस के लोग रणबीर को देखकर तरह तरह की बातें करने लग जाते हैं। जिसके बाद प्राची  भी रणबीर  का साथ देते हुए ऑफिस के लोगों की आंखें खोल देती है। सिर्फ इतना ही नहीं प्राची  रणबीर को यह भी बताती है कि, उसको अपने प्यार पर पूरा भरोसा है। वह जानती है कि, रणबीर ऐसा तो कुछ कर ही नहीं सकता है। इस सब हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच कहानी में कुछ मजेदार किस्सा घटने वाला है।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आने वाले एपिसोड में अभि और प्रज्ञा  साथ में डेट इंजॉय करने वाले हैं। जी हां, सही सुना आपने...।  इसके अलावा आगामी एपिसोड में आप देख सकते है कि, रणबीर  प्राची  को अपने घर लेकर चला जाएगा। वहीं अभि  प्रज्ञा  को फोन करेगा।अभि  प्रज्ञा  से कहेगा कि, वह दोनों जब मिलते हैं तो कोई न कोई बीच में आ जाता है। इसलिए वह अकेले में प्रज्ञा  से बात करने की गुजारिश कर सकता है । अभि की ये बात सुनकर प्रज्ञा उसके साथ कॉफी डेट पर जाने के लिए तैयार हो जाएगी। अब इस डेट पर क्या होगा ये देखना दिलचस्प होगा।

विश की होगी खतरनाक एंट्री, मान्यता के उड़ेंगे होश और होगा महायुद्ध

BB13 : बिगबॉस के बाद अब सनी लियोनी के साथ रोमांस करेंगे आसिम रियाज़

को-स्टार की मौत से बहुत दुःखी हैं जैस्मिन भसीन, कहा- 'यकीन नहीं हो रहा...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -