'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के सीजन 3 के एक एपिसोड के लिए इतनी रकम ले रहे हैं शाहीर शैख़
'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के सीजन 3 के एक एपिसोड के लिए इतनी रकम ले रहे हैं शाहीर शैख़
Share:

टीवी के सबसे पॉपुलर और पसंदीदा एक्टर शाहीर शेख को आप सभी जल्द ही एक नए शो में देखने वाले हैं। आप सभी ने उन्हें अब तक 'नव्या', 'दास्तान-ए-इश्क सलीम अनारकली', 'महाभारत', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे' भी सहित कई हिट टीवी शोज में देखा होगा। ऐसे में अब वह जडल ही 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीजन 3' में दिखाई देने वाले हैं। आखिरी बार अभिनेता 'ये रिश्ते है प्यार के' में नजर आए थे और अब वह जल्द ही 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीजन 3' में नजर आने वाले हैं। इस शो में वह एरिका फर्नांडिस के साथ देव की भूमिका निभाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ruchikaa Kapoor Sheikh (@ruchikaakapoor)

मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता अपने शोज के लिए हर एपिसोड के करीब 2 से 3 लाख रुपए चार्ज करते हैं। बीते साल उन्होंने 'पौरशशपुर' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया था और वेब सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए लोगों ने उनकी तारीफों के पूल बंधे थे। इस शो में उनके साथ अन्नू कपूर और मिलिंद सोमन भी अहम किरदार में थे। वैसे बीते दिनों ही वह अपने पापा बनने की खबरों के लिए भी चर्चा में रहे थे।

बीते साल नवंबर के महीने में उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से शादी की थी। उस दौरान दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरों के साथ इस खुशखबरी को शेयर करते नजर आए थे। वैसे पापा बनने वाली खबरों पर एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए शाहीर ने बताया था कि, ''इस बारे में बात न ही करें तो अच्छा है, क्योंकि हमारी शादी को करीब 6 महीने ही हुए है। और अभी हमें इस चीज की कोई जल्दी नहीं है।''

'लक्ष्मी' का साहस देख दिल दे बैठे थे आलोक दीक्षित, दोनों की एक बेटी भी हुई, फिर क्यों हो गए अलग ?

मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए अब नहीं जरुरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

फोटोग्राफर और एक्टर एवं लेखक जैसे व्यक्ति के घर से ताल्लुक रखते है थॉमस स्टैनली हॉलैंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -