‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से बाहर हुआ यह मशहूर एक्टर, नाम सुनकर लगेगा झटका!
‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से बाहर हुआ यह मशहूर एक्टर, नाम सुनकर लगेगा झटका!
Share:

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में इस बार कई बड़े-बड़े और मशहूर सेलेब्स नजर आ रहे हैं। शो की शूटिंग हो रही है और शो को लेकर हर दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में भी एक अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि स्टंट बेस्ड इस रियलिटी शो की शूटिंग इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में की जा रही है। वही शो में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स से लेकर टीवी की बहुएं तक इस बार नजर आने वाली हैं। अब इन सभी के बीच शो के पहले एलिमिनेशन को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है।

जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 का पहला एलिमिनेशन हो गया है। आपको बता दें कि जो खबरें सामने आईं हैं उनके अनुसार सबसे पहले बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह शो से बाहर हो गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले टास्क के बाद विशाल आदित्य सिंह, निक्की तंबोली और अनुष्का सेन सबसे आखिर में रहने वाले तीन खिलाड़ी थे और ऐसे में निक्की और अनुष्का बच गए लेकिन विशाल शो से बाहर हो गए हैं। अब विशाल के शो से पहले ही हफ्ते में बाहर हो जाने से फैंस हैरान होने वाले है क्योंकि विशाल के फैंस को उम्मीद थी कि विशाल शो में लंबा जाएंगे।

शो से विशाल के बाहर जाने के बाद शो में श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, सौरभ राज जैन, आस्था गिल, महक चहल और वरुण सूद रह गए हैं। विशाल के बारे में बात करें तो वह बिग बॉस 13 में नजर आए थे। शो में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और वह शो में काफी लंबा टिके थे। वहीँ शो के दौरान उनका उनकी एक्स प्रेमिका मधुरिमा तुली के साथ झगड़ा देखा गया था और इन्ही झगड़ों ने उन्हें फेम दिलाया था। वही बिग बॉस के बाद अब वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं।

IMA के पूर्व निदेशक डॉक्टर केके अग्रवाल का निधन, थे कोरोना संक्रमित

क्या है आज का पंचांग, जानिए यहाँ शुभ-अशुभ मुहूर्त

'गवर्नर धनखड़ सनकी, रक्तपिपासु, पागल कुत्ते की तरह घूम रहा।।।', नेताओं की गिरफ़्तारी पर बौखलाई TMC

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -