कांग्रेस पार्टी की बुरी हार पर बोले कपिल सिब्बल- 'कांग्रेस के साथ क्या दिक्कत है'
कांग्रेस पार्टी की बुरी हार पर बोले कपिल सिब्बल- 'कांग्रेस के साथ क्या दिक्कत है'
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी हार हो गई है। ऐसे में वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व की आलोचना की है। हाल ही में उन्होंने कहा है कि 'हाल के चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को देखकर ऐसा लगता है कि जनता अब कांग्रेस को एक विकल्प के तौर पर नहीं देख रही है।' एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत के दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि, 'अपनी राय जाहिर करने के लिए पार्टी में कोई फोरम नहीं है। ऐसे में मजबूर होकर मुझे अपनी राय सार्वजनिक तौर पर व्यक्त करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वह एक कांग्रेसी हैं और हमेशा एक कांग्रेसी रहेंगे।'

इसी के साथ एक सवाल के जवाब में कपिल सिब्बल ने कहा कि, 'बिहार ही नहीं देश के लोग आज निश्चिततौर पर कांग्रेस पार्टी को एक प्रभावी विकल्प के तौर नहीं देख रहे हैं। न केवल बिहार विधानसभा चुनाव बल्कि अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों का एक लाइन में निष्कर्ष यही है। अंततः बिहार में विकल्प राजद है। हम गुजरात में सभी उपचुनाव हार गए। लोकसभा चुनाव में भी हम वहां से एक भी सीट नहीं जीत पाए थे। उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को दो फीसदी से भी कम वोट मिले। गुजरात में हमारे तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इससे संदेश स्पष्ट है। पार्टी अब भी आत्म चिंतन नहीं कर रही है।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'पिछले 6 साल में कांग्रेस पार्टी ने आत्मचिंतन नहीं किया है। ऐसे में आप क्या उम्मीद कर सकते हैं कि पार्टी अब आत्मचिंतन करेगी। हमें पता है कांग्रेस के साथ क्या दिक्कत है। संगठन के स्तर पर हमें पता है कि क्या गड़बड़ है। मैं मानता हूं हमारे पास सभी समस्याओं का समाधान है। कांग्रेस पार्टी को भी इनका समाधान पता है। लेकिन वह इसका समाधान निकालना नहीं चाहती। अगर वह समाधान नहीं निकालेगी तो यही रिजल्ट आएंगे।'

बहुत गंभीर है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की हालत, पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव

परिवार संग कपिल ने मनाई दिवाली, तस्वीरों ने मचाई इंटरनेट पर धूम

पोती की 1 साल से लेकर 9 साल तक की तस्वीरें शेयर कर अमिताभ ने दी जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -