लोकसभा चुनाव से पहले कपिल मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष
लोकसभा चुनाव से पहले कपिल मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कपिल मिश्रा को शनिवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि, अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा 2019 में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग की प्रमुख ऋचा पांडे के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

बता दें कि, 29 जुलाई को, भाजपा ने संगठन में बहुप्रतीक्षित फेरबदल की घोषणा की थी, जिसमे उपलब्धि हासिल करने वालों को पुरस्कृत किया गया था, खराब प्रदर्शन करने वालों को हटाया गया था, कुछ की शक्तियां कम कर दी थी और सत्ता समीकरणों को संतुलित किया था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रमुख जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में फेरबदल किया था। भाजपा ने कर्नाटक के नेता सीटी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को अपने महासचिव पद से हटा दिया है, सूत्रों से संकेत मिलता है कि वे 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर, जो अब उत्तर प्रदेश में भाजपा MLC हैं, को उपाध्यक्ष बनाया गया है, इस फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी के प्रस्ताव का हिस्सा माना जा रहा है। नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद पर बरकरार रखा गया है। दिग्गज कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव के रूप में लाया गया है।

'गीदडों में भी कुछ गुण होते हैं..', AAP पर बरसे कांग्रेस नेता, कैसे बनेगी विपक्षी एकता ?

राजस्थान में सीएम गहलोत ने बनाए 19 नए जिले, विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा कदम

'सुप्रीम' राहत मिलते ही लालू यादव से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -