-40 डिग्री तापमान में भी जवानों का 'जोश हाई', लद्दाख से हिमाचल तक लहराया तिरंगा.. Video
-40 डिग्री तापमान में भी जवानों का 'जोश हाई', लद्दाख से हिमाचल तक लहराया तिरंगा.. Video
Share:

नई दिल्ली: देशभर में आज 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. 1950 में आज ही के दिन देश का संविधान लागू किया गया था. इस अवसर पर पहाड़ से मैदान तक देशवासियों का जोश हाई दिखाई दे रहा है. जहां दिल्ली के राजपथ पर परेड में भारतीय सेनाओं का शौर्य दिखेगा, तो वहीं भारत की सांस्कृतिक छवि भी दिखाई देगी. वहीं, गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों में भी जबरदस्त जोश दिखाई दिया. ITBP के इन हिमवीरों ने माइनस 40°C तापमान और 15000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया. 

 

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर -40°C तापमान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया. वहीं, उत्तराखंड में ITBP के जवानों ने -30°C तापमान पर 14,000 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराया. ये सैनिक खून जमा देने वाली ठंड में भी दिन रात तैनात रहकर देश की सरहदों की रक्षा में लगे हुए हैं. हिमाचल प्रदेश में भी ITBP Republic Day पर 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराकर गणतंत्र दिवस मनाया. 

 

बता दें कि इस बार भारतीय वायुसेना के 75 विमान फ्लाई पास्ट में शामिल होंगे. राफेल, सुखोई, जगुआर, MI-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और मौजूदा आधुनिक विमान और हेलिकॉप्टर से राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित अन्य संरचनाएं बनाकर अपना शौर्य दिखाएंगे. 

'भारतीय चुनाव प्रक्रिया कई देशों के लिए बेंचमार्क..', राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोले PM

सपा की पहली सूची में 31 मुस्लिम और 12 यादव उम्मीदवार, क्या चुनाव में काम आएगा MY फैक्टर ?

पंजाब चुनाव के लिए नड्डा ने किया सीट बंटवारे का ऐलान, भाजपा-अमरिंदर में तय हुआ ये फार्मूला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -