मिलिए भारत की सबसे ग्लैमरस और खूबसूरत महिला राजनेताओं से
मिलिए भारत की सबसे ग्लैमरस और खूबसूरत महिला राजनेताओं से
Share:

राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ आपको हर प्रकार के लोग मिलेंगे। यहाँ आपको अच्छे से अच्छे और बुरे से बुरे लोग मिलेंगे। कोई ऐसा मिलेगा जो बहुत रिश्वत लेता होगा तो कोई ऐसा जो रिश्वत से कोसों दूर रहता होगा। वहीं कोई ऐसा मिलेगा जो कड़क बोलता होगा तो कोई ऐसा मिलेगा जो एकदम सरल शब्दों में बोलता होगा। कोई ऐसा मिलेगा जो अपने बोले गए काम को करने के लिए मशहूर होगा तो कोई ऐसा मिलेगा जो बोलता बहुत कुछ होगा लेकिन करता कुछ नहीं। वैसे आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं भारत की उन ग्लैमरस महिला नेताओं से जिनसे मिलकर आप कहेंगे कि वाकई में इनसे ग्लैमरस कोई नहीं है। ये वो राजनेता हैं जो अपनी राजनीति, अपने बयान और अपनी ग्लैमरस अदाओं तक के लिए मशहूर हैं और इन्हे देखकर कोई भी इन्हे वोट देने के लिए झट से तैयार हो सकता है। ये महिला राजनेता दिखने में किसी अप्सरा से कम नहीं है। तो आइए मिलते हैं इनसे।

मिमी चक्रवर्ती-  मिमी पश्चिम बंगाल में जाधवपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह अभी मात्र 31 साल की हैं और आज उनकी शोहरत देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। मिमी दिखने में बहुत ग्लैमरस हैं और उन्हें देखने के बाद कोई भी उन्हें चुटकी बजाते ही अपना वोट दे सकता है। मिमी एक मशहूर मॉडल, अभिनेत्री औऱ सिंगर भी हैं। वैसे मिमी चक्रवर्ती जलपाइगुड़ी की रहने वाली हैं लेकिन उनका घर कोलकाता में भी है। मिमी को उनके ड्रेस के चलते हमेशा चर्चाओं में देखा जाता है। मिमी एक बार संसद में वेस्टर्न ड्रेस पहनकर आ गईं थीं और उसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। जी दरअसल मिमी साल 2019 में संसद में जींस-कुर्ते में पहुँच गई थीं। इसके बाद उनकी तस्वीरें सामने आईं और उन्हें ट्रोल किया गया। उसके बाद मिमी ने कहा था - "अगर एक महिला सांसद के कपड़ों की पसंद तीखी बहस का विषय बन जाती है, तो महिला सशक्तीकरण की सभी बातें बकवास हैं। लोग सिर्फ समानता की बात करना पसंद करते हैं, लेकिन उनके लिए कोई भी बदलाव देखना मुश्किल है।" वैसे मिमी को लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह दिखने में बहुत खूबसूरत हैं और अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए हमेशा सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी रहती हैं।

नगमा- इन्हे तो आप अच्छे से जानते ही होंगे। नगमा एक अदाकारा हैं और इसी के साथ एक राजनेता भी हैं। जी दरअसल नगमा कांग्रेस पार्टी का प्रचार करते हुए नजर आती हैं और वह साल 2019 में उस समय चर्चाओं में आईं थीं जब उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने का दावा किया था। वैसे नगमा दिखने में बहुत ग्लैमरस हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल, मलयालम फिल्मों में काम कर लोगों का दिल जीता है। नगमा बहुत ग्लैमरस हैं हालाँकि आजकल वह साड़ी में दिखाई देती हैं। नगमा को आप सभी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्मों में रोमांस करते हुए देखा होगा। आज नगमा 46 साल की हैं और अब भी वह काफी ग्लैमरस लगती हैं। वैसे आज तक नगमा ने शादी नहीं की है। नगमा अप्रैल 2004 के चुनाव के दौरान आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की एक प्रमुख स्टार प्रचारक थीं। वहीं साल 2007 में वह तब चर्चाओं में आईं थीं जब उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि "राजनीति जारी रहेगी और मेरा अभिनय भी। ध्यान रहे, मैं पहले एक अभिनेत्री हूं। मैं जब तक ज़िंदा हूं, तब तक काम करना चाहती हूं।" वैसे अब नगमा फिल्मों में नहीं नजर आती हैं लेकिन राजनीति में वह आगे कदम बढ़ाती जा रहीं हैं।

नुसरत जहां- बंगाली अभिनेत्री, मॉडल और टीएमसी सांसद नुसरत को आज सभी जानते हैं। नुसरत मिस कोलकाता फेयर-वन ब्यूटी कांटेस्ट भी जीत चुकीं हैं। आज के समय में नुसरत ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी को अपना दीवाना किया है। आज नुसरत की फैन फॉलोविंग बड़ी बेहतरीन है। उन्होंने अपने बेहतरीन अंदाज से लोगों के दिलों को जीता है और आज वह सासंद बनने के बाद और सुर्ख़ियों में रहती हैं। वह भारत की सबसे ग्लैमरस महिला राजनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। नुसरत ने टीएमसी में शामिल होकर 2019 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर खूब सुर्खियां पाईं थीं। वैसे नुसरत उस समय भी चर्चाओं में आईं थीं जब उन्होंने साल 2019 में निखिल जैन से शादी कर ली थी। उस दौरान उनकी शादी के फोटोज ने सभी जगह चर्चाएं पाईं थीं। उस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता था और चुनाव जीतकर जब वह संसद में पहुंची तो उस दौरान उन्होंने गले में मंगलसूत्र पहना था और माथे पर बिंदी लगाएं वह हिंदू दुल्हन की तरह दिखीं थी। उस दौरान उन्हें देखकर सभी ने उनकी तारीफें की थीं। वैसे नुसरत एक ऐसी राजनेता हैं जो आज इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज को शेयर करती हैं। आज उनकी ग्लैमरस अदाएं सभी को लुभाती हैं।


डिंपल यादव - इन्हे भी आप अच्छे से जानते होंगे। डिंपल अखिलेश यादव की पत्नी हैं और इसी के साथ ही वह कन्नौज की सांसद भी हैं। डिंपल अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। वह दिखने में बहुत खूबसूरत हैं और उनका अंदाज, उनका स्टाइल सभी बेहतरीन है। वह भले ही हमेशा साड़ी में रहती हैं लेकिन फिर भी उन्हें देखकर ग्लैमरस राजनेता कहा जा सकता है। यूपी चुनाव के दौरान डिंपल को उनके पति के लिए प्रचार करते हुए देखा जा चुका है। वह हमेशा और हर हालात में अपने पति के साथ खड़ी नजर आईं। केवल इतना ही नहीं बल्कि सपा की सोशल मीडिया कैंपेनिंग देखने का जिम्मा भी एक समय में डिंपल ने ही लिया था। सबसे पहले डिंपल ने साल 2009 में फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ा था लेकिन उस दौरान वह पूरी तरह से तैयार नहीं थीं। उस दौरान वह चुनाव हार गईं। उस दौरान वह ढंग से भाषण नहीं दे पाती थीं। कुछ समय बाद डिंपल को सब समझ आया और उसके बाद उन्होंने खुद की पहचान बनाई। उसके बाद डिंपल में बहुत बदलाव आया और वह बेहतरीन भाषण देने लगी। आज डिंपल बोलती हैं तो लाखों लोग उनकी बातों को बहुत ध्यान से सुनते हैं। डिंपल आज बहुत बदली हुईं लगती हैं और उनकी खूबसूरती के बारे में बात करें तो वह साड़ी में भी बहुत बेहतरीन और ग्लैमरस नजर आती हैं।

हेमा मालिनी- इन्हे तो आप बहुत अच्छे से जानते होंगे। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी भी बहुत ग्लैमरस रहीं हैं। हेमा मालिनी ने अपनी ग्लैमरस अदाओं से सभी का दिल जीता है। आज हेमा मालिनी के लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फैंस हैं जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। हेमा मालिनी एक बॉलीवुड अदाकारा हैं लेकिन इसी के साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। वह मथुरा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज करवा चुकीं हैं। हेमा मालिनी फरवरी 2004 में भाजपा में शामिल हुईं थी और उसके बाद उनके चर्चे हर तरफ होने लगे। हेमा को भारत की ग्लैमरस राजनेताओं की लिस्ट में जगह मिली हुई है। वह साल 2010 में भाजपा की महासचिव भी बन चुकीं हैं। जी दरअसल हेमा साल 2014 में आरएलडी के जयंत चौधरी को 3,30,743 मतों से हराने के बाद मथुरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा की सदस्य बनी थी। आज वह अपने ग्लैमरस अंदाज से लेकर अपने बेबाक बयानों तक के लिए मशहूर हैं। आज भी हेमा मालिनी ने अपनी अदाओं के जलवे दिखाने नहीं छोड़े हैं। खैर वह आजकल साड़ी में अधिक नजर आती हैं लेकिन फिर भी वह ग्लैमरस ही नजर आती हैं।

जयाप्रदा - इन्हे भी आप बहुत अच्छे से जानते होंगे। जयाप्रदा एक बेहतरीन अदाकारा हैं। इन्हे आप सभी ने कई बेहतरीन फिल्मों में देखा होगा। जयाप्रदा ने बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्मों में काम कर करोड़ों फैंस बनाए हैं। उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। जयाप्रदा आज भारत की ग्लैमरस राजनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं और उन्हें हर कोई पसंद करता है। जयाप्रदा ने कई बार अपने ग्लैमरस अंदाज को दिखाया है जो आपने देखा ही होगा। वैसे जयाप्रदा बीजेपी में शामिल हैं और दो बार रामपुर सांसद रहीं हैं। वैसे BJP में शामिल होने से पहले जयाप्रदा सपा में शामिल थीं। इसके अलावा वह आरएलडी में भी शामिल हुईं थीं। जयाप्रदा उस समय चर्चाओं में आईं थीं जब उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान पर यह आरोप लगाया था कि वह उनकी नग्न तस्वीरें बांट रहे हैं। उस दौरान यह मुद्दा काफी समय तक चर्चाओं में रहा था।

धरती पर दिख चुके हैं यह रहस्य्मयी प्राणी, किसी के थे बकरी जैसे सींग तो कोई था छिपकली जैसा

अभिनय छोड़ चुके हैं यह मशहूर सितारे, कोई कर रहा खेती तो कोई बन गया योगा टीचर

ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक, किसी की पत्नी ने 50 तो किसी ने लिए थे 400 करोड़ रुपए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -