धरती पर दिख चुके हैं यह रहस्य्मयी प्राणी, किसी के थे बकरी जैसे सींग तो कोई था छिपकली जैसा
धरती पर दिख चुके हैं यह रहस्य्मयी प्राणी, किसी के थे बकरी जैसे सींग तो कोई था छिपकली जैसा
Share:

दुनिया अनोखी है और इस दुनिया में आपको कई ऐसी चीजें मिलेंगी जो आपने कभी नहीं देखी होंगी। दुनिया में कई विचित्र चीजें हैं जिन्हे पहली बार देखने पर हम यकीन ही नहीं कर पाते हैं, हमे यह लगता है कि कहीं हम सपना तो नहीं देख रहे हैं। ऐसा ही कुछ तब भी होता है जब हमारे सामने कोई आत्मा या भूत आ जाता है। वैसे अगर आप भूत, तंत्र-मन्त्र, देवी-देवता, चुड़ैल इन सभी पर यकीन करते हैं तो आप आज हमारे द्वारा बताए जाने वाले लोगों के बारे में भी यकीन करेंगे। जी दरअसल आज हम आपको उन रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अस्तित्व पृथ्वी पर देखा गया है लेकिन केवल एक या दो बार। यह ऐसे प्राणी है जिन्होंने देखने वालों के होश ही उड़ा दिए। इन्हे देखने के बाद डर लगना स्वभाविक है क्योंकि ये ऐसे विचित्र प्राणी है जिन्होंने सभी को मुश्किलों में डाला और देखने में यह खूंखार राक्षस जैसे ही नजर आए। वैसे हम इस बात की कोई पुष्टि नहीं करते हैं कि यह सब असल जिंदगी में कहीं दिखे हैं या मिले हैं लेकिन हाँ इनके बारे में कुछ लोगों ने जरूर जिक्र किया है और इनसे जुड़े किस्से भी बताए हैं। खैर यह कल्पना है या सच इसके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। वैसे सच जो भी हो लेकिन वाकई में यह बहुत खतरनाक है। आइए जानते हैं इन्हे।

1-लिजार्डमैन -: नाम से ही एक अजीब सा डर लग रहा है। नाम सुनकर ही मन में डर का अहसास जाग उठा है। वैसे लिजार्डमैन के नाम से जाहिर होता है छिपकली जैसा दिखने वाला युवक। वैसे यह युवक असल में नजर आ चुका है। यह सबसे पहले साउथ कैरोलिना में नजर आया था। कहा जाता है साउथ कैरोलिना की ली काउंटी के स्वाम्पलैंड क्षेत्र में यह पहली बार देखा गया था। इसे साल 1988 में 29 जून के दिन देखा गया था और इसे देखने वालों के होश ही उड़ गए थे। इस लिजार्डमैन की त्वचा हरी थी इसकी लंबाई 7 फीट 2 इंच थी। कुछ रिपोर्ट्स को माने तो इसके हर पैर में तीन अंगूठे और हर हाथ में तीन उंगलियां थीं। जब इसे पहली बार देखा गया था तो यह दीवारों और सीलिंग पर चढ़ रहा था जो डरावना दृश्य था। सबसे पहले लिजार्डमैन को 17 साल के क्रिस्टोफर डेविस ने देखा था। वह रात दो बजे काम से लौट रहा था लेकिन इसी बीच स्केप और स्वैंप के पास पंहुचकर उसकी कार का टायर फट गया। इस दौरान वह टायर बदलने के लिए रुका लेकिन इसी बीच उसे अपने पीछे से दौडने की आवाज़ आई। जब उसने पलटकर देखा तो एक अजीब सा दिखने वाला आदमी उसकी तरफ आ रहा था। क्रिस्टोफर डेविस डर गया और अपनी कार में सारे दरवाजे लॉक करके बैठ गया। उसके बाद लिजार्डमैन आया जो काफी गुस्सें मे था। वह कार की छत पर चढ़ गया उसके बाद उसने खरोचना शुरू कर दिया और साइड मिरर भी तोड दिया, हालाँकि क्रिस्टोफर डेविस बच गए। वैसे क्रिस्टोफर डेविस के अलावा भी कई लोग लिजार्डमैन को देखने के बारे में बता चुके हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि एक बार तो स्केप और स्वैंप के आस-पास की सभी की कार पर काटने और खरोंचने के निशान थे। यह देखकर सभी के होश उड़ गए। कई जगहों पर लिजार्डमैन के पंजे के निशाँ थे जो 14 इंच के थे। वैसे यह सब रहस्य है, सच है, झूठ है, कल्पना है इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

2- जर्सी डेविल -: इस रहस्यमयी प्राणी को भी देखा जा चुका है। यह दिखने में बहुत अजीब सा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक़ जिन लोगों ने इसे देखा था वह कहते हैं यह दिखने में बहुत डरावना था। जी दरअसल इसके दो पैर थे और चमगादड़ की तरह पंख थे और घोड़े के जैसा मुंह था। दिखने में यह काफी भयानक था और जब इसे देखा गया था तो सभी हैरान रह गए थे। इसे सबसे पहले न्यू जर्सी के दक्षिणी क्षेत्र में देवदार वृक्ष वाले जंगल में देखा गया था, जहाँ यह भाग रहा था। वैसे जर्सी डेविल को लेकर कई तरह की किंवदंती हैं। कहते हैं एक चुड़ैल जब अपने 13वें बच्चे को जन्म दे रही थी, उस समय उसने शैतान को जगा दिया। उसके बाद जन्म लेते ही इस बच्चे का रंग-रूप बदल गया। उस दौरान जर्सी डेविल ने जानवरों को मारा था। कुछ रिपोर्ट्स को माना जाए तो जर्सी डेविल के विचित्र तरह के पदचिन्ह मिलते रहे हैं। उसकी आवाज भी काफी अजीब रही है जो न्यू जर्सी और उसके आसपास के इलाके के लोगों ने सुनी है। यहाँ रहने वाले कई लोगों ने इस प्राणी को देखने से लेकर इसके आवाज तक को सुनने का दावा किया है, हालाँकि सच क्या है यह कोई नहीं जानता।

3- आउलमैन -: जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो रहा है उल्लू जैसा दिखने वाला आदमी। यह एक विचित्र प्रकार का प्राणी है जिसे ब्रिटेन में देखा जा चुका है। जी हाँ, ब्रिटेन के कई लोग इसे देखने का दावा कर चुके हैं। यह आउलमैन दिखने में बिलकुल उल्लू जैसा दिखता है। इसके पास पंख भी थे और चेहरा पूरा-पूरा उल्लू से मिलता था। इसे साल 1976 में देखा गया था और जब इसे देखा गया तो इसकी शक्ल, इसके पंख, इसके पैर सब उल्लू जैसा था और इसी के चलते इसे नाम दिया गया था आउलमैन। आउलमैन को साल 1978 में भी देखा गया था। उस दौरान वह चर्च के पास दिखा था और जिसने इसे देखा था वह बेहोश हो गया था। जिसने आउलमैन को देखा था उसने बाद में बताया था कि वह दिखने में उल्लू जैसा दिखता था, लेकिन आकार एक इंसान के बराबर था। उसके कान नुकीले, आंखें लाल और पंजे काले थे। केवल इतना ही नहीं बल्कि उसके ग्रे रंग के पंख भी थे। हालाँकि यह किस्सा बहुत पुराना है और इस पर यकीन कर पाना बड़ा ही मुश्किल है।

4-पोप लिक मॉन्स्टर -: इस प्राणी का तो नाम सुनकर ही अजीब लग रहा है। वैसे इस प्राणी को जिसने देखा था उसका कहना है यह दिखने में हूबहू इंसानों जैसा ही था लेकिन फिर भी इसमें बहुत कुछ विचित्र था। यह विचित्र नाक और चौड़ी आंख वाला था और सबसे ख़ास थे इसे माथे पर उगे भेड़ जैसे सींग। यह सींग देखने के बाद किसी के भी होश उड़ सकते हैं। इसे कई जगहों पर देखा जा चुका है। कुछ रिपोर्ट्स को माने तो किंवदंतियां है कि यह कुल्हाड़ी से मारकर अपना शिकार किया करता था। यह देखते ही देखते कार की छत पर चढ़ जाता था लेकिन लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुँचाता था। इसे भेड़ जैसे सींग के साथ भी देखा जा चुका है, हालाँकि कहाँ, कब, किसने इसे देखा इस बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं है।

5- गॉटमैन -: इसे तो आप नाम से ही समझ गए होंगे कि यह कैसा दिखता है। जी दरअसल इस प्राणी को सबसे पहले अमेरिका में देखा गया था। कहा जाता है गॉटमैन दिखने में तो इंसा जैसा था लेकिन इसका मुँह बकरी जैसा था और इसके सिर पर बकरी जैसे कान और सींग थे। कई लोगों ने इसकी तुलना दैत्य तक से कर दी थी। एक रिपोर्ट को माना जाए तो इसे सबसे पहले साल 1957 में देखा गया था। उस दौरान जिसने इसे देखा उस प्रत्यक्षदर्शी ने बताया उसने इसे फॉरेस्टविले और अपर मार्लबोरा की प्रिंस जॉर्ज काउंटी में देखा था। वह इसे देखकर स्तब्ध रह गया था। कहा जाता है यह साल 1962 तक वहीं छिपा रहा था और उसी बीच इसने एक दर्जन बच्चों और दो वयस्क लोगों की हत्या कर दी थी। यह भी लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला करता था और उसके बाद शव को कई टुकड़ों में काट डालता था। इसे देखकर कोई भागता था तो यह उसे पकड़े बिना नहीं रहता था। कई रिपोर्ट में इसे लेकर कई तरह की बातें हैं हालाँकि उन्हें सच मानना मुश्किल है।

6- कन्वै आइलैंड मॉन्स्टर -: यह विचित्र प्राणी साल 1954 में नजर आया था। साल 1954 में इसे नवंबर के महीने में देखा गया था, हालाँकि यह मृत पाया गया था। जी हाँ, इसे मृत देखा गया था। यह इंग्लैंड के कान्वे आइलैंड के तट पर मिला था और इसे देखकर ही इसे कन्वै आइलैंड मॉनस्टर का नाम दिया गया था। यह दिखने में लाल भूरे रंग का था और इसकी लम्बाई 76 सेंटी मीटर थी। इसे देखने वाले बताते हैं इसकी संरचना बहुत ही अजीब ढंग से हुई थी और एक नजर में इसे देखने पर यह किसी राक्षस से कम नहीं लगता था। इसे देखने वाले बताते हैं इससे पहले पानी में कभी भी इस तरह का कोई भी जानवर नही देखा गया था। कहते हैं इसे देखकर इसे कुछ वैज्ञानिक परीक्षण किये गए थे और उसके कुछ समय बाद ही इसे दफना दिया गया था। उसके बाद अगस्त साल 1955 में फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। जी दरअसल उस समय एक बार फिर से उसी जगह पर एक और वैसा ही शव मिला, हालाँकि उस शव की लम्बाई 120 सेंटी मीटर थी और उसे देखकर वैज्ञानिकों के भी होश उड़ गए थे। कहते हैं उसे भी दफना दिया गया था, हालाँकि इसके कुछ पक्के सबूत नहीं है।

मुश्किल में उद्धव सरकार, नाराज़ होकर सीनियर IPS अफसर संजय पांडे छुट्टी पर गए

एक साल बाद पुनः शुरू हुई ग्वालियर-इटावा पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा

आपत्तिजनक फोटो दिखाने वाले सोशल मीडिया को लेकर रविशंकर प्रसाद ने कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -