अभिनय छोड़ चुके हैं यह मशहूर सितारे, कोई कर रहा खेती तो कोई बन गया योगा टीचर
अभिनय छोड़ चुके हैं यह मशहूर सितारे, कोई कर रहा खेती तो कोई बन गया योगा टीचर
Share:

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में कई सितारें हैं जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर करणवीर बोहरा तक का नाम शामिल है। वैसे हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि इंडस्ट्री में कभी-कभी, किसी-किसी की किस्मत चमक जाती है तो कोई सुपरहिट होकर भी इंडस्ट्री को छोड़कर चला जाता है। ऐसा ही कुछ इन स्टार्स के साथ हुआ जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आज हम आपको उन स्टार्स से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और किसी और फिल्ड में काम कर करोड़ों कमा रहे हैं। जी हाँ, ये वो स्टार्स हैं जो आज अभिनय को छोड़ दूसरे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और अपने काम से करोड़ों की सम्पत्ति बना चुके हैं। इन स्टार्स को आज भी इनके फैंस भुला नहीं पाए हैं और इन्हे इंडस्ट्री में वापस आने के लिए कहते रहते हैं। वैसे जिन स्टार्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह अब अभिनय के क्षेत्र में वापस नहीं आना चाहते हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में।

राजेश शर्मा- इन्हे तो आप बहुत अच्छे से जानते होंगे। टीवी जगत में कई बेहतरीन शोज का हिस्सा रह चुके राजेश कुमार को आज कौन नहीं जानता। राजेश के लाखों फैंस हैं जो उन्हें बहुत प्यार देते हैं लेकिन अब राजेश ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। वैसे राजेश साराभाई वर्सेस साराभाई सीरियल में काम कर घर-घर में मशहूर हुए थे। इस शो के जरिये उन्होंने लाखों दिलों को अपने नाम किया था। इस शो के अलावा वह Mrs. & Mr. शर्मा अलहाबादी, प्रीतम प्यारे और वो, जैसे शो में नजर आ चुके हैं। राजेश उस सदमय चर्चाओं में आए थे जब उन्होंने अपने गाँव में जाकर खेती की थी। जी हाँ, राजेश एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने एक्टिंग के साथ ही खेती में भी मेहनत की है। वह एक्टिंग करने के साथ ही खेती भी बेहतरीन तरिके से करते हैं। राजेश अब तक खेती कर खूब पैसे कमा चुके हैं। आप सभी ने उन्हें आखिरी बार साल 2020 में शो एक्सक्यूज मी मेडम में देखा होगा। यह शो ज्यादा समय तक चल ना सका और बंद हो गया। वैसे आज संजय खेती करते हैं और अपने गाँव में अधिक-अधिक समय बिताते हैं। राजेश अपने गांव को स्मार्ट विलेज बनाने में लगे हुए हैं और वह चाहते हैं कि उनका गाँव बहुत आगे बढ़ जाए। इसी के कारण वह गांव में जमकर मेहनत करते हैं और खेती भी करते हैं। दूध निकालना, घास काटना, खेती करना सभी राजेश के काम है जो वह बेहतरीन तरीके से करते हैं।

कुमार गौरव - बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में दे चुकें कुमार गौरव भी अब इंडस्ट्री को अलविदा कह चुके हैं। कुमार गौरव को आप सभी ने तेरी कसम, लव स्टोरी, नाम, रोमांस जैसी फिल्मों में देखा होगा। वह एक मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता रहे हैं लेकिन फिर भी उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज कुमार गौरव इंडस्ट्री को छोड़ बिजनेस कर रहे हैं। साल 2002 में कुमार ने इंडस्ट्री को बाय-बाय कहा था और उसके बाद वह बिजनेस करने में लग गए। आज वह बिजनेस कर लाखों-करोड़ों कमा रहे हैं और उनके पास पैसों की कमी नहीं है। कुमार अपने समय के बेहतरीन एक्टर रहे हैं। एक समय था जब लडकियां उनकी दीवानी हुआ करती थीं लेकिन आज वह एक्टिंग छोड़ बिजनेस कर रहे हैं। उस दौर में कुमार की एक्टिंग के सामने अच्छे-अच्छे स्टार्स पीछे रह जाते थे। वह बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

डिनो मोरिया- इंडस्ट्री के हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल होने वाले डिनो आज भी बड़े ही हैंडसम लगते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में दी हैं और इन्ही में राज भी शामिल है। यह फिल्म आप सभी ने जरूर देखी होगी। यह हॉरर फिल्म बिपाशा और डिनो की थी और इसमें डिनो ने जो अभिनय किया था वह लोगों को बहुत पसंद आया था। डिनो इस फिल्म के अलावा अक्सर, गुनाह, तांडव, इश्क है तुमसे, एसिड फैक्ट्री जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। डिनो अपने समय के हिट अभिनेता रहे हैं। उन्होंने एक समय में ऐसी फैन फॉलोविंग बना ली थी कि लड़कियां उन्हें खत लिखा करती थीं। डिनो आज एक्टिंग छोड़ मुंबई में कैफे चलाते हैं। डिनो मुंबई में ही रहते हैं और कैफे के मालिक है। उनके कैफे का नाम Crepe Station Cafe है और यह Interface 11, Off Malad Link Road, Malad (W), मुंबई में स्थित है। डिनो आज अपने कैफे से लाखों-करोड़ो रुपए कमाते हैं। वह अब अभिनय नहीं करते हैं और अपना पूरा ध्यान उन्होंने अपने कैफे और अन्य क्षेत्रों में लगा रखा है।

अनस राशिद - टीवी शो 'दीया और बाती हम' को तो आप सभी ने देखा होगा। यह शो अपने समय का सबसे मशहूर शो रहा है। इस शो में अनस राशिद नजर आते थे और उनके साथ दीपिका सिंह दिखाई दी थीं। दोनों की जोड़ी उस समय सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक थीं। दोनों उस दौर में अपने काम से इतने मशहूर हुए थे कि दोनों को लोग जहाँ देखते थे असली जोड़ी समझ लेते थे। वैसे आज अनस राशिद अभिनय छोड़ चुके हैं। जी हाँ, आज अनस राशिद टीवी शोज का हिस्सा नहीं बनते हैं। आज अनस राशिद खेती कर रहे हैं और खूब धन कमा रहे हैं। अनस को आप सभी ने 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान', 'ऐसे करो ना वादा' और 'क्या होगा निम्मो का' जैसे पॉपुलर टीवी शोज में देखा होगा। इन सभी शोज को करने के बाद अनस ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और आज वह खेती करते हैं। अनस ने 14 साल छोटी लड़की से शादी की है और वह एक बेटी के पिता है। अनस खेती करते हुए अपना घर चला रहे हैं और उनके पास आज भी फैंस का संदेश जाता है कि वह वापस अभिनय के क्षेत्र में लौट आएं लेकिन अनस इसके लिए तैयार नहीं है।

सर्वदमन बनर्जी- कई टीवी शोज में काम कर चुके सर्वदमन बनर्जी को आप सभी अच्छे से जानते होंगे। सर्वदमन बनर्जी उस समय मशहूर हुए थे जब उन्होंने टीवी शो 'श्रीकृष्णा' में काम कर कृष्णा का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाने के बाद सर्वदमन बनर्जी को लोग असल जिंदगी में भी कृष्णा मानने लगे थे। वह अगर लोगों को दिख जाए तो लोग उनके पैर छूते थे क्योंकि सभी उन्हें असल में भगवान श्री कृष्णा का दर्जा देते थे। सर्वदमन बनर्जी ने श्री कृष्णा का किरदार निभाकर ऐसी लोकप्रियता पाई थी कि उनके लाखों नहीं करोड़ो फैंस हो गए थे। वैसे अब सर्वदमन बनर्जी अभिनय के क्षेत्र को अलविदा कह चुके हैं। आज सर्वदमन बनर्जी अभिनय के क्षेत्र में नहीं हैं बल्कि वह ऋषिकेश में रहते हैं और वहां लोगों को मेडिटेशन सिखाते हैं। जी हाँ, आज सर्वदमन बनर्जी मेडिटेशन सिखाने का काम कर रहे हैं जो बहुत बेहतरीन कार्य है। वैसे मेडिटेशन सिखाने के अलावा सर्वदमन बनर्जी 'पंख' नाम के एक एनजीओ को भी सपोर्ट कर रहे हैं जो उत्तराखंड में झुग्गियों में रहने वाले करीब 200 बच्चों को आजीविका कमाने में मदद कर रही है।

नकुल कपूर - इस एक्टर को भी आप अच्छे से जानते होंगे। जी हाँ, ये वहीं हैं जिन्होंने फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' में मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में काम कर नकुल ने सभी का दिल जीता था। इस फिल्म से नकुल इतने मशहूर हुए कि लडकियां उनकी दीवानी हो गई। सीधे-सादे दिखने वाले नकुल ने इंडस्ट्री में अपनी इस फिल्म से जमकर नाम कमाया था। वह पहली ही फिल्म से चॉकलेट ब्वॉय बन गए थे और लड़कियों के दिलों में जगह बना ली थी। 'हो गई है मोहब्बत तुमसे' एल्बम, 'आजा मेरे यार' फिल्म में काम करने से नकुल को अच्छी पहचान नहीं मिली लेकिन 'तुमसे अच्छा कौन है' फिल्म में काम करने के बाद नकुल मशहूर हो गए। उसके बाद नकुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई और देखते ही देखते शोहरत उनके कदम चूमने लगी। नकुल ने नाम और पैसा दोनों कमाया लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने अभिनय छोड़ दिया। अभिनय छोड़ने के बाद नकुल भारत छोड़ कनाडा चले गए। यहाँ उन्होंने डिवाइन लाइट नाम से एक योगा इंस्टीट्यूट खोल लिया और आज वह यहाँ आने वाले लोगों को योगा सिखाते हैं। आज नकुल योगा टीचर बन चुके हैं और खूब पैसा कमा रहे हैं। आज उनके पास लाखों ही नहीं करोड़ों की सम्पत्ति है और वह योगा कर खुद को फिट रखे हुए हैं।

ये हैं IPL इतिहास की 6 सबसे बड़ी बोलियां, जब खिलाड़ियों पर जमकर बरसा धन

ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक, किसी की पत्नी ने 50 तो किसी ने लिए थे 400 करोड़ रुपए

बेटी होने पर कोई फीस नहीं लेती हैं डॉक्टर शिप्रा धर, पूरे अस्पताल में बंटवाती हैं मिठाईयां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -