ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक, किसी की पत्नी ने 50 तो किसी ने लिए थे 400 करोड़ रुपए
ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक, किसी की पत्नी ने 50 तो किसी ने लिए थे 400 करोड़ रुपए
Share:

बॉलीवुड में कई बड़े-बड़े स्टार्स हैं जिन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में सलमान से लेकर सैफ अली खान तक का नाम शामिल है। यह सभी अपने दमदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है जहाँ आए दिन शादी और तलाक का सिलसिला भी चलता रहता है। यहाँ आपको हर दूसरे महीने में तलाक, शादी, ब्रेकअप और अलगाव होने के कयास जैसी खबरें सुनने को मिल जाएंगी। कभी शादीशुदा जोड़े अलग हो जाते हैं तो कभी प्रेम बंधन में जुड़े जोड़ों का ब्रेकअप हो जाता है। वैसे इंडस्ट्री में अब तक कई सुपरहिट जोड़ियां रहीं हैं जो आज भी कायम है। इस लिस्ट में अमिताभ-जया, अजय-काजोल, शाहरुख़ खान-गौरी खान, अक्षय कुमार-ट्विंकल, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, ऐश्वर्या-अभिषेक शामिल हैं। यह सभी ऐसी बॉलीवुड जोड़ियां हैं जिन्हे तोड़ पाना नामुमकिन है। यह ऐसी जोड़ियां हैं जिनके उदाहरण सबसे बेहतरीन जोड़ियों के नाम पर दिए जाते हैं। वैसे आज हम बात कर रहे हैं अलग होने वाली जोड़ियों के बारे में। ऐसी जोड़ियां जिन्होंने तलाक लिये हैं और इतने महंगे तलाक लिये हैं कि सुनकर आम लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए। जी हाँ, बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जिन्होंने धूम -धाम से शादी की, कुछ सालों तक साथ रहे और उसके बाद अलग हो गए। पहले इन स्टार्स ने शादी में जमकर खर्च किया और उसके बाद तलाक भी इनके काफी महंगे हुए। आइए जानते हैं आज इन जोड़ियों के बारे में।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान- ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी। दोनों को पहली नजर में एक-दूजे से प्यार हुआ। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों को दो बच्चे हुए लेकिन साल 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। जब इन दोनों के तलाक की खबरें आईं तो सुनकर सभी के होश उड़ गए। दोनों के तलाक की खबरें आते ही इंडस्ट्री में हल्ला मच गया। देखते ही देखते खबर आम हो गई और उसके बाद एक और खबर आई जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जी दरअसल सुजैन ने ऋतिक से एलिमनी के तौर पर 400 करोड़ रुपए मांगे। उस दौरान भी ऋतिक कई हिट फ़िल्में दे चुके थे और उनके पिता खुद एक बेहतरीन एक्टर रहे हैं। वह सुजैन को पैसे देने के लिये तैयार हो गए। खबरों के अनुसार ऋतिक ने सुजैन के द्वारा मांगे गए पूरे पैसे उन्हें दे दिए थे। खैर आज भी दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों अपने बच्चों के साथ हॉलिडे पर जाते हैं और कई बार सुजैन ऋतिक के घर में रह चुकीं हैं। बीते साल 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान भी सुजैन ऋतिक के घर में रहीं थीं।

मलाइका अरोरा और अरबाज खान- मलाइका और अरबाज को कौन नहीं जानता। दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर हैं। दोनों को आप सभी ने कई फिल्मों में देखा होगा, हालाँकि दोनों हिट नहीं हो पाए। वैसे अरबाज और मलाइका की शादी साल 1998 में हुई थी। दोनों की शादी बहुत ही धूम-धाम से की गई थी। दोनों को शादी के बाद एक लड़का हुआ जिसका नाम अरहान है। वैसे शादी के कुछ सालों तक दोनों के बीच सब कुछ अच्छा रहा लेकिन साल 2017 में दोनों अलग हो गए। इन दोनों के तलाक की खबरों ने भी सभी को हैरानी में डाल दिया। दोनों इंडस्ट्री के बेहतरीन जोड़े के रूप में जानते जाते थे लेकिन अचानक दोनों ने अलग होने का फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया। कहा जाता है मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज के बीच बांद्रा के फैमिली कोर्ट में सुलह करवाने की भी कोशिश की गई थी लेकिन दोनों के बीच सुलह नहीं हो पाई। इस दौरान मलाइका लगातार तलाक लेने की बात कहती रहीं। तलाक के लिये मलाइका ने अपनी मांगे भी रखी। उन्होंने एलुमनी अमाउंट के तौर पर अरबाज से 15 करोड़ रुपए मांगे हैं। उनका कहना था अरबाज उन्हें मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में 1 एक फ्लैट दे जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए हो। उसके अलावा उन्होंने अरबाज से अपने बेटे के नाम पर 2.5 करोड़ का फिक्स्ड डिपॉजिट माँगा। इसी के साथ मलाइका ने अपने बेटे के ही नाम पर 2 करोड़ की कार और उसकी पढ़ाई के लिए हर महीने 5 लाख रुपए (21 साल की उम्र तक) मांगे। इसी के साथ मलाइका ने अरबाज से अपने लिए 5 करोड़ रुपए एलुमनी मांगी। इस तरह कुल मिलाकर उन्होंने 15 करोड़ रुपए मांगे लेकिन अरबाज ने इन सभी मांगों को पूरा करने से मना कर दिया। कहा जाता है बाद में अरबाज ने मलाइका को उनकी मांग के मुताबिक़ पैसे दे दिए और दोनों अलग हो गए।

सैफ अली खान और अमृता सिंह- बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन फिल्मों से सभी का दिल जीत चुके सैफ और अमृता को आज कौन नहीं जानता। अमृता अपने समय की बेहतरीन अदाकारा रह चुकीं हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं जो आपने देखी ही होंगी। वहीं सैफ अली खान के बारे में बात करें तो वह एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्होंने भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। सैफ आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं और आजकल वह खूंखार विलेन बनकर लोगों के दिलों में डर पैदा कर रहे हैं। वैसे अमृता और सैफ की शादी साल 1991 में हुई थी। शादी के बाद दोनों को दो बच्चे हुए जिनके नाम अब्राहिम और सारा अली खान है। वैसे शादी के समय सैफ अमृता से 13 साल छोटे थे लेकिन दोनों एक-दूजे के प्यार में इस कदर खोये थे कि उम्र का दोनों ने लिहाज नहीं किया। वैसे दोनों की शादी अधिक समय तक चल ना सकी। जी हाँ, दोनों साल 2004 में अलग हो गए। दोनों ने शादी के बाद एक दूजे के साथ काफी समय बिताया लेकिन उसके बाद अचानक दोनों के बीच खटास आ गई। वहीं साल 2004 में दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद अमृता ने सैफ से उनकी आधी दौलत, 5 करोड़ रुपए और 18 साल तक उनके बच्चों का खर्च उठाने के लिए पैसे मांगे जो सैफ को देने पड़े थे। वैसे अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने साल 2014 में करीना कपूर खान से शादी कर ली और आज करीना से सैफ को दो बेटे हैं।

संजय दत्त और रिया पिल्लई- बॉलीवुड में संजू बाबा कहे जाने वाले संजय दत्त को आप सभी ने कई बेहतरीन फिल्मों में देखा होगा। संजय दत्त ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। वह आज भी इंडस्ट्री में बेहतरीन काम से लोगों का दिल जीत रहे हैं। आप सभी को बता दें कि संजय दत्त ने तीन शादियां की है। उन्होंने सबसे पहले ऋचा शर्मा से शादी की थी जो साल 1987 में हुई। उसके बाद 1996 में ऋचा शर्मा का निधन हो गया और संजय दत्त अकेले हो गए। वैसे ऋचा शर्मा से संजय दत्त को एक बेटी है जिसका नाम त्रिशाला है। वैसे ऋचा शर्मा की मौत के बाद संजय दत्त ने रिया पिल्लई से शादी की। संजय ने रिया पिल्लई से साल 1998 में शादी की। दोनों की शादी कुछ ही समय तक चली और दोनों 2008 में अलग हो गए। उस दौरान रिया पिल्लई ने संजय दत्त से अलग होने पर उनसे 8 करोड़ रुपए लिये थे। जी हाँ, उस दौर में 8 करोड़ रुपए देना बहुत बड़ी बात थी जो संजय दत्त ने दिए थे। केवल इतना ही नहीं बल्कि रिया को उन्होंने एक महंगी गाड़ी भी दी थी। इसी के साथ उन्होंने तब तक रिया का खर्च उठाया था जब तक वह लिएंडर पेस के बच्चे की मां नहीं बनी थीं। जी दरअसल जब रिया गर्भवती थीं तब तक रिया का तलाक फाइनल नहीं हुआ था इसी के चलते संजय दत्त को रिया का खर्च उठाना पड़ा था। रिया से तलाक के बाद संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी की। अब संजय दत्त को मान्यता दत्त से दो बच्चे हैं।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर - अपने समय की सुपरहिट अदाकारा रहीं करिश्मा कपूर को आज कौन नहीं जानता। करिश्मा कपूर ने बहुत बेहतरीन फिल्मों में काम कर फैंस का दिल जीता है। आज करिश्मा फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं लेकिन फिर भी उनके लाखों फैंस हैं। करिश्मा अपने दौर में एक लोकप्रिय और मशहूर अदाकारा रह चुकीं हैं और आज भी वह वेब सीरीज और विज्ञापनों में काम करती हैं। वैसे करिश्मा की शादी साल 2003 में हुई थी। उन्होंने 2003 में संजय कपूर से शादी की थी जो एक व्यपारी हैं। उस दौरान करिश्मा की शादी बहुत महंगी शादी रही थी। उनकी शादी बहुत धूम-धाम से हुई थी और खूब खर्च भी हुआ था। वैसे करिश्मा को शादी के बाद दो बच्चे हुए जो एक लड़का और एक लड़की है। वहीं करिश्मा की शादी अधिक समय तक नहीं चल पाई। जी हाँ, दोनों साल 2016 में अलग हो गए। वहीं उस दौरान तलाक के लिए करिश्मा ने संजय से 7 करोड़ रुपए मांगे और साथ ही मुंबई का एक आलीशान बंगला भी माँगा था। तलाक के लिये संजय ने उन्हें यह सब दिया और उसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली। वैसे संजय से तलाक के बाद करिश्मा ने उनपर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा ने यह तक कहा था कि उनके हनीमून के दौरान संजय ने अपने दोस्त के सामने उनकी बेइज्जती की थी और उनके दोस्त ने उनकी बोली भी लगाई थी।

आमिर खान और रीना दत्ता- बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले आमिर खान को आज कौन नहीं जानता। आमिर ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं जो आपने देखी ही होंगी। वैसे आमिर इंडस्ट्री में मिस्टर पर्फेक्निस्ट के नाम से मशहूर हैं। आमिर अपने परफेक्ट काम के लिए मिस्टर पर्फेक्निस्ट कहे जाते हैं। आमिर अपने समय के तो बेहतरीन एक्टर हैं ही लेकिन आज भी उनका काम बेहतरीन है और उन्हें सभी बहुत पसंद करते हैं। वैसे आमिर ने दो शादियां की है। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। जी हाँ, उन्होंने साल 1986 में रीना से शादी की थी और इस शादी से उन्हें दो बच्चे हैं जिनके नाम इरा खान और जुनैद खान है। वैसे रीना ने आमिर से तलाक के लिए 50 करोड़ रुपए लिये थे। आमिर उस दौर में सुपरहिट एक्टर बन रहे थे और उन्होंने रीना की मांग को पूरा करते हुए 50 करोड़ रुपए दिए थे। रीना से तलाक लेने के बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव से शादी कर ली। आज आमिर और किरण अपना बेहतरीन जीवन साथ में बिता रहे हैं।

राहुल गांधी ने सरकार को ठहराया दोषी

पति के सामने ही 4 लोगों ने किया महिला का सामूहिक बलात्कार, आरोपी फरार

महूरत शॉट के लिए अक्षय कुमार जल्द जाएंगे अयोध्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -