देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 83.12 लाख, अब तक करीब सवा लाख लोगों की मौत
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 83.12 लाख, अब तक करीब सवा लाख लोगों की मौत
Share:

नई दिल्ली: पूरे देश में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 83,12,947 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की गिरफ्त में आने से अब तक 1,23,650 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि राहत की बात ये है कि 76,54,757 इस वायरस को मात देकर रिकवर हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से ज्यादा है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,33,027 है।

वहीं अगर महाराष्ट्र की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर 16,92,693 हो गई है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की तादाद भी 1,16,543 हो गई है। वहीं 15,31,277 लोग वायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। यहां अब तक 44,248 लोग कोरोना की चपेट में आने के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। मुंबई में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 2,59,857 हो गई है। यहां अब तक 10,323 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां पर 2,31,409 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 17,570 है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के केस एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुके हैं। यहां संक्रमण के कुल मामलों की तादाद बढ़कर 4,03,096 हो गई हैं। कोरोना के कुल मामलों में एक्टिव केस की संख्या 36,375 है। वहीं 3,60,069 लोग कोरोना को मात देकर रिकवर हो चुके हैं। यहां अब तक 6,652 लोगों की मौत हो चुकी है।

B3i के साथ साझेदारी करने पर TCS का शेयर लाभ

म्यांमार चुनाव 2020 में विपक्ष द्वारा बनाई गई नई प्रचार रणनीति

अब यात्रियों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर शुरू हुई कोरोना टेस्ट सुविधा, फ्लाइट से पहले मिलेगी रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -