दिल्ली: कोरोना मरीजों का इलाज करते पकड़ा गया नकली डॉक्टर, असली डॉक्टर देता था पैसे
दिल्ली: कोरोना मरीजों का इलाज करते पकड़ा गया नकली डॉक्टर, असली डॉक्टर देता था पैसे
Share:

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर्स ने पूरी मेहनत से कई लोगों को बचा लिया है। वहीं अब भी डॉक्टर्स अपने काम में लगे हुए हैं और लोगों का इलाज कर रहे हैं। अब इस बीच एक डॉक्टर ऐसा पकड़ाया है जिसे डॉक्टर बनने के लिए पैसे मिलते थे। जी दरअसल यह मामला दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का है, जहां एक शख्स डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करते हुए पकड़ा गया है। बताया जा रहा है उसे गिरफ्तार किया जा चुका है और वह पेशे से नर्स है। उसने पुलिस को बताया है कि उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का एक डॉक्टर अपनी जगह इलाज के लिए भेजता था।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम राशिद खान है और उसको बकायदा डॉक्टर बनकर अस्पताल आने पर डॉक्टर पैसे देते थे। उसने खुलासा किया है डॉक्टर उसे दिन के हिसाब से पैसे देता था। इस बीच सबसे बड़ी और हैरानी की बात यह है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी ये फर्जी डॉक्टर देखता था। इस बारे में बात करते हुए सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि 'असली डॉक्टर का नाम विश्वजीत है वो एलएनजेपी में जूनियर डॉक्टर के पद पर है।'

आगे उन्होंने बताया कि 'डॉक्टर का 25 सितंबर को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में ट्रांसफर हुआ था और ट्रांसफर होने के बाद से असली डॉक्टर अपनी जगह किसी दूसरे शख्स को अस्पताल में भेज देता था। कोरोना संक्रमण होने की वजह से फर्जी डॉक्टर हमेशा अपने चेहरे पर मास्क लगाकर आता था जिससे उसे कोई पहचान नहीं पाता था। एक दिन अस्पताल को उस पर शक हो गया। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे अपनी आईडी दिखाने कहा, जिसे वो नहीं दिखा पाया। वहीं बाद में मास्क उतरवाने पर जब उसका चेहरा डॉक्टर की असली फोटो से मिलवाया गया तो वो नहीं मिला। अंत में अस्पताल ने पुलिस को फोन कर फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार करवा दिया।'

किसानों को समझाने की कोशिश में बोले पुलिस अधिकारी- मैं भी किसान का बेटा हूं

मालदीव में छुट्टियों के साथ सोनाक्षी की खुशियों में लगे चार चाँद, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

CM चंद्रशेखर राव की बेटी बोलीं- 'BJP किसानों के मुद्दे पर कोई फोकस नहीं कर रही'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -