कैसे हुई हिंदी सिनेमा की शुरुआत, पढ़िए पूरा इतिहास
कैसे हुई हिंदी सिनेमा की शुरुआत, पढ़िए पूरा इतिहास
Share:

रिज़नल सिनेमा कि बात करने से पहले हम जान लेते हैं कि आखिर हिंदी सिनेमा कि शुरुआत कब और कैसे हुई ।1895 में लूमियर ब्रदर्स ने पेरिस सैलून सभाभवन में इंजन ट्रेन की पहली फिल्म प्रदर्शित की थी। ब्रदर्स ने 7 जुलाई 1896 को बंबई के वाटसन होटल में फिल्म का पहला शो भी दिखाया जिसका शुल्क एक रुपय प्रति व्यक्ति था। उसी दिन से भारतीय सेनेमा का जन्म हुआ। 

1913 मे दादा साहब फाल्के द्वारा बनाई गई राजा हरिश्चन्द्र पहली फिल्म थी। जिसके बाद पहली बोलती फिल्म थी आलम आरा। अब यदि बात करें क्षेत्रीय सिनेमा की तो क्षेत्रीय सिनेमा किसी भी क्षेत्र विशेष की संस्कृति को जानने समझने का सबसे सरल एवं लोकप्रिय माध्यम है। भारत जैसे देश में अनेक क्षेत्रीय भाषाओं मे फिल्में बनती है जैसे - तेलुगू ,मराठी, भोजपुरी,बंगाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया आदि। ऐसा नहीं है कि यह फिल्म है जिस क्षेत्र में बनी है उसी क्षेत्र में देखी जाए बल्कि टेक्नालॉजी के प्रसार के चलते यह फिल्में पूरे देश में देखी जाती है। लेकिन अब समय में बहुत परिवर्तन आया है जिसके चलते टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ गई है साथ ही भाषा की समस्या भी नहीं रही। एक ही फिल्म को डबिंग करके कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जा सकता है।  

"भक्त प्रहलाद" तेलुगु भाषा की पहली बोलती फिल्म थी। जिसके बाद तमिल सिनेमा में 1916 में पहली फिल्म "किचकवधम" बनी। मलयालम सिनेमा का जन्म रंगमंच से हुआ। रंगमंच कलाकार के डब्लयु जोसेफ ने पहली बार 1913 में "जोस इलेक्ट्रिक बायोस्कोप" में मलयालम फिल्में दिखाई साथ ही वर्ष 1928 में पहली मलयालम फिल्म "विज्ञातकुमारम" बनी। कन्नड़ फिल्म की पहली बोलती फिल्म "सती सुलोचना" थी। जो कि सन 1934 में बनी। अगर पंजाबी फिल्मों की बात करें तो पहली फिल्म 1928 में "डॉटर्स ऑफ टुडे" और साउंड फिल्म "हीर रांझा" थी। जो 1932 में बनी। भोजपुरी सिनेमा की पहली बोलती फिल्म "गंगा मैय्या तोहे पियरी चढ़ैबो" जो 1963 में बनी। पहली मराठा फिल्म"श्री पुंडलिक" दादासाहेब तोरने के द्वारा 1912 में बनाई गई राजा हरिश्चंद्र जो की भारत की पहली फिल्म है वह भी मराठी भाषा में है। असम उत्तर पूर्व का सबसे बड़ा राज्य है असमिया सिनेमा की शुरुआत 1935 में मानी जाती है जब कवि, लेखक, संगीतकार, एवं स्वाधीनता संग्राम में बड़ी भूमिका निभाने वाले ज्योति प्रसाद अग्रवाल ने "जायमती" फिल्म बनाई। ऐसे अन्य क्षेत्र है जहां पर क्षेत्रीय सिनेमा का बहुत चलन है।

विवादों से बचने के लिए मेकर्स ने बदला कियारा और कार्तिक की अपकमिंग मूवी का नाम

जल्द ही हॉलीवुड की फिल्मों में डेब्यू करने जा रही है इस अभिनेता की बेटी

पंजाबी फिल्मों में अपने धमाकेदार डेब्यू करने जा रही अमायरा दस्तूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -