मुंबई होर्डिंग हादसे में गई कार्तिक आर्यन के अंकल-आंटी की जान, अंतिम संस्कार में पहुंचे एक्टर

मुंबई होर्डिंग हादसे में गई कार्तिक आर्यन के अंकल-आंटी की जान, अंतिम संस्कार में पहुंचे एक्टर
Share:

13 मई को मुंबई के घाटकोपर में बड़ी दुर्घटना हुई थी। अचानक से आए तेज तूफान एवं वर्षा के कारण घाटकोपर के छेदा नगर क्षेत्र में एक बड़ा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा था। इस वीभत्स दुर्घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 74 लोग चोटिल बताए जा रहे हैं। इस घटना ने बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के परिवार को भी दर्द दिया है।

बुधवार को घटनास्थल से 2 शवों को निकाला गया था। मालूम पड़ा कि दुर्घटना में मृत ये दोनों लोग कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार थे। बृहस्पतिवार को कार्तिक आर्यन उनके अंतिम संस्कार में भी गए थे। मृतक की शिनाख्त रिटायर्ड एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के जनरल मैनेजर मनोज चनसोरिया (Manoj Chansoria) एवं उनकी पत्नी अनीता के तौर पर हुई थी। दोनों रिश्ते में कार्तिक के अंकल-आंटी थे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को बड़ा दुख दिया है। उनके परिवार में गमगीन माहौल है। न्यूज सामने आने के बाद प्रशंसकों ने कार्तिक और उनके परिजनों को संवेदनाएं दी हैं।

दुर्घटना वाली जगह पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने का अनुमान है। तहकीकात में पता चला कि ये होर्डिंग अवैध था। ये 15 हजार वर्ग फीट से अधिक क्षेत्रफल में लगा था। ये होर्डिंग लगभग 250 टन का था। इस दुर्घटना का मुख्य आरोपी भवेश भिंडे राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। वही बात यदि कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर ख़बरों में हैं। फिल्म से उनका लुक सामने आने के बाद प्रशंसकों में खलबली मची है। उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख प्रशंसकों के होश उड़ गए हैं। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होगी।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में हुई इस मशहूर अदाकारा की एंट्री, दमदार होगा रोल

फ्रैक्चर होने के बावजूद रेड कार्पेट पर दिखा ऐश्वर्या राय का जलवा, माँ को संभालती नजर आई बेटी आराध्या

'सिर पर डाला गर्म पानी और....', गर्लफ्रेंड को लेकर साजिद खान का चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -