झारखंड के 11वें सीएम बने हेमंत सोरेन, शपथग्रहण में शामिल हुए राहुल गाँधी और ममता
झारखंड के 11वें सीएम बने हेमंत सोरेन, शपथग्रहण में शामिल हुए राहुल गाँधी और ममता
Share:

रांची: झारखंड के 11वें सीएम के तौर पर हेमंत सोरने ने शपथ ग्रहण कर ली है। रांच के मोहरहाबादी मैदान में आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सोरेन प्रदेश के 11वें सीएम बने हैं। राज्य की गवर्नर  द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करवाई है। सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कई राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित थे।

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, पूर्व सीएम रघुबर दास सहित तमाम नेता शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने एक वर्ष पांच माह पंद्रह दिनों तक सरकार चलाई थी। 

आपको बता दें कि झारखंड विधानभा चुनाव में राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी ने चुनाव लड़ा था। चुनाव नतीजों में हेमंत सोरेन के गठबंधन ने झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 47 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने का बहुमत प्राप्त किया हैं। वहीं इस हेमंत सोरेन महागठबंधन की विरोधी पार्टी भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ा और सिर्फ 25 सीटों पर सिमट कर रह गई। 

मेरठ के सीएम ने दिया एसपी का साथ, कहा-'बयान गलत नहीं'

शिवसेना का इकरारनामा, 'राष्ट्रीय स्तर पर नहीं है पीएम मोदी का कोई भी विकल्प'

बसपा MLA रमाबाई को मिली CAA का समर्थन करने की सजा, मायावती ने पार्टी से निलंबित किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -