नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे सुधीर भार्गव
नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे सुधीर भार्गव
Share:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा सुधीर भार्गव को नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। वही इसके अलावा केन्द्रीय सूचना आयोग में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति भी की गई है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त समेत सूचना आयुक्तों के 11 स्वीकृत पद हैं लेकिन उसे अभी सिर्फ तीन सूचना आयुक्तों के साथ काम करना पड़ रहा था। सूत्रों कि माने तो भार्गव जो कि सीआईसी में सूचना आयुक्त हैं, उन्हें आयोग का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

मेघालय खदान मामला: 70 फ़ीट निचे उतर कर बेरंग लौटे गोताखोर, आज खदान में उतरेगी भारतीय नौसेना

राष्ट्रपति ने दी मंजूरी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सरकारी आदेश के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व आईएफएस अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा, पूर्व आईआरएस अधिकारी वनजा एन सरना, पूर्व आईएएस नीरज कुमार गुप्ता और पूर्व विधि सचिव सुरेश चंद्र की केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है।

राज्यसभा में आज मचेगा तीन तलाक़ पर घमासान, मोदी सरकार का होगा कड़े विरोध से सामना

एकमात्र महिला सूचना आयुक्त होंगी

जानकारी के लिए बता दें सिन्हा 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी थे। साथ ही वह ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त भी रह चुके हैं। सीआईसी में सरना एकमात्र महिला सूचना आयुक्त होंगी। 1980 बैच की भारतीय राजस्व सेवा में सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क अधिकारी रहीं है सरना केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड की प्रमुख थीं।

भाजपा और अपना दल में बनी सहमति टूटने से बचा गठबंधन

इस एक्टर ने कहा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा

इन राशियों के लिए बहुत शुभ होने वाला है साल 2018 का आखिरी दिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -