स्टूडेंट के लिए यूट्यूब पर देखकर करवाया जेंडर चेंज, अनोखी है इस कपल की कहानी
स्टूडेंट के लिए यूट्यूब पर देखकर करवाया जेंडर चेंज, अनोखी है इस कपल की कहानी
Share:

भरतपुर: हाल ही में राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां प्यार की खातिर महिला अध्यापिका ने जेंडर चेंज करवाया तथा अपनी ही छात्रा से शादी कर ली। दोनों की शादी पूरे शहर में ख़बरों का विषय बनी हुई है। चलिए जानते हैं इस पूरी प्रेम कहानी के बारे में विस्तार से...

4 नवंबर को डीग क्षेत्र के रहने वाले आरव कुंतल ने कल्पना नामक लड़की से शादी की। बता दें, आरव जन्म से लड़की थीं तथा उनका नाम मीरा था। मगर कल्पना संग प्यार का खुमार उनके सिर पर कुछ इस तरह चढ़ा कि उन्होंने उसके लिए अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया। फिर वह मीरा से बन गईं आरव। दरअसल, डीग की रहने वाली मीरा बचपन से ही स्वयं को लड़का मानती थीं। वह हमेशा लड़कों की भांति रहतीं तथा लड़कों के साथ ही खेलतीं। वह 5 बहनें हैं तथा उनका कोई भाई नहीं है। पिता बीरी सिंह को भी लगता था कि मीरा उनकी बेटी नहीं, बल्कि बेटा है। वह घर के सभी वो काम करतीं जो कि एक बेटा करता है।

मीरा स्पोर्ट्स की प्लेयर हैं। बचपन से ही स्पोर्ट्स में उन्हें बहुत रूचि थी। इसलिए वह आगे चलकर कड़ी मेहनत के पश्चात् स्पोर्ट्स टीचर बन गईं। उनकी तैनाती राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला में हुई। उसी विद्यालय में कल्पना भी पढ़ती थीं। कल्पना कबड्डी की बहुत अच्छी खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने तीन बार कबड्डी में नेशनल भी लगाया है। मीरा कल्पना को कबड्डी के नए-नए गुर सिखाती थीं। दोनों को एक दूसरे का साथ इतना पसंद आया कि उनके बीच अफेयर आरम्भ हो गया। वक़्त गुजरता गया तथा दोनों अब शादी भी करना चाहती थीं। मगर सेम जेंडर होने की वजह से वे एक दूसरे से शादी नहीं कर सकती थीं। मीरा को फिर याद आया कि उसने 2012 में एक न्यूज में पढ़ा था कि किसी ने अपना जेंडर चेंज करवाया है। इससे उन्हें पता लगा था कि डॉक्टर की सहायता से आप अपना जेंडर चेंज करवा सकते हैं। मीरा ने फिर यूट्यूब में इसके बारे में सर्च किया। उन्हें पता चला कि दिल्ली में एक डॉक्टर है जो जेंडर चेंज करने की सर्जरी करते हैं। मीरा उनसे मिलीं तथा अपना उपचार करवाया। 2019 से उपचार आरम्भ हुआ तथा लास्ट सर्जरी 2021 में हुई। अब मीरा पूरी तरह लड़का बन चुकी थीं। वह इससे बहुत खुश थीं। उन्होंने अपना नाम मीरा से बदलकर आरव रख लिया।

आज देश को मिलेगा नया CJI, राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

रोहित शर्मा के बाद चोटिल ये धुरंदर बल्लेबाज, क्या नहीं खेल पाएगा मैच

वेसली सो नें अपने नाम किया ग्लोबल शतरंज का खिताब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -