आज देश को मिलेगा नया CJI, राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
आज देश को मिलेगा नया CJI, राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
Share:

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ आज सीजेआई की शपथ लेंगे। जी हाँ, आप सभी को बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रेसिडेंट हाउस में उनको देश के 50वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पद की शपथ दिलाएंगी। जी दरअसल जस्टिस चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के हर पहलु को जानते हैं। यहीं उनके पिता लगभग सात साल चार महीने तक देश के प्रधान न्यायाधीश रहे और यह अपने आपमें एक रिकॉर्ड भी है। शीर्ष अदालत के इतिहास में किसी सीजेआई का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। वह 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक प्रधान न्यायाधीश रहे।

गोल्ड मेडल बॉक्सर संग रोमांटिक हुए सलमान खान, वीडियो हो रहा वायरल

बात करें न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के बारे में तो 10 नवंबर 2024 तक दो साल के लिए वह इस पद पर रहेंगे। जी हाँ क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के जज 65 साल की उम्र में रिटायर होते हैं। वह सीजेआई उदय उमेश ललित का स्थान लेंगे जिन्होंने 11 अक्टूबर को उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाए जाने की सिफारिश की थी। आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 17 अक्टूबर को अगला सीजेआई नियुक्त किया था। 13 मई 2016 को शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किये गये।

अब तक न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ कई संविधान पीठ और ऐतिहासिक फैसले देने वाली उच्चतम न्यायालय की पीठों का हिस्सा रहे हैं। जी हाँ और इस लिस्ट में अयोध्या भूमि विवाद, आईपीसी की धारा 377 के तहत समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने, आधार योजना की वैधता से जुड़े मामले, सबरीमला मुद्दा, सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने, भारतीय नौसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने जैसे फैसले शामिल हैं।

रोहित शर्मा के बाद चोटिल ये धुरंदर बल्लेबाज, क्या नहीं खेल पाएगा मैच

आज से आरंभ हुआ मार्गशीर्ष का महीना, जानिए लाभ-उपाय और किन बातों का रखना है ध्यान

फिर दौड़ी मनोरंजन जगत में शोक की लहर, इस मशहूर अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -