शिल्पा के बाद शो से गायब हुईं गीता कपूर, क्या छोड़ दिया शो?
शिल्पा के बाद शो से गायब हुईं गीता कपूर, क्या छोड़ दिया शो?
Share:

टीवी के बहुत ही बेहतरीन डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो में जज बनकर नजर आने वाली शिल्पा शेट्टी 19 जुलाई को अडल्ट फिल्मों के केस में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शो से नदारद हैं। वहीँ अब शिल्पा के बाद कोरियोग्राफर गीता कपूर भी आने वाले एपिसोड में नजर नहीं आएंगी। जी दरसल अब शो में गीता को कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस रिप्लेस करने वाले हैं। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या गीता कपूर ने शो छोड़ दिया है? क्या गीता कपूर भी शिल्पा की तरह शो में अब से नहीं दिखेंगी?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। जी दरअसल गीता कपूर जल्द ही शो में वापसी करेंगी। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़, गीता कपूर ने शो नहीं छोड़ा है। बल्कि अपकमिंग एपिसोड के शूट के लिए गीता अपनी खराब तबीयत के चलते नहीं आ सकीं, इस वजह से उनकी जगह शो में मेंकर्स ने टेरेंस लुईस को बुलाया। शो के मेकर्स का कहना है कि शिल्पा शेट्टी अभी भी शो का हिस्सा हैं और वह जब चाहे शो में आ सकती हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि इस समय शिल्पा के पति राज कुंद्रा की लीगल केस में मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

इसी के चलते शिल्पा का शो में वापस लौटना मुश्किल लग रहा है। इस समय तो शिल्पा शेट्टी ब्रेक पर हैं लेकिन वह कभी भी वापसी कर सकती हैं। वैसे बीते दिनों ही शिल्पा ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बयान जारी कर मीडिया से अपील की थी कि उनके बारे में गलत बातें ना लिखी जाएं। उनका कहना था कि वे मीडिया ट्रायल डिजर्व नहीं करती हैं।

सवाल पूछा तो उलटा पत्रकार पर भड़के राहुल गांधी, बोले- क्या आप सरकार का प्रवक्ता हो ?

'उसके बिना मन नहीं लगता।।', पत्नी की मौत के 17 दिन बाद पुलिसकर्मी ने श्मशान जाकर लगा ली फांसी

न्यू यॉर्क में मनेगा भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न, टाइम्स स्क्वायर पर लहराएगा सबसे बड़ा 'तिरंगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -