इंदौर: फैक्ट्री में हुई गैस लीकेज, गई मजदूरों की आंखों की रोशनी
इंदौर: फैक्ट्री में हुई गैस लीकेज, गई मजदूरों की आंखों की रोशनी
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना के कहर के बीच कई अप्रत्याशित घटनाएं भी हो रही हैं। अब इन सभी के बीच इंदौर से एक हादसे की खबरें सामने आई हैं। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के इंदौर के सांवेर रोड स्थित एक फैक्ट्री में बीते शुक्रवार देर रात को गैस लीकेज हो गई। मिली जानकारी के तहत गैस लीकेज होने से कंपनी में काम करने वाले मजदूरों की आंखों की रोशनी चली गई। इस घटना को बाणगंगा थाना क्षेत्र में सांवेर रोड स्थित प्लास्टिक कंपनी सत्य मित्र की बताया जा रहा है।

जहाँ घटना रात 11।30 बजे हुई है। मिली जानकारी के तहत फैक्ट्री में रखे केमिकल से अचानक गैस लीक होने लगी, इससे 5 मजदूरों की आंखों में तेज जलन के बाद सूजन आ गई, जिसके बाद मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत इंदौर सांवेर रोड स्थित सत्य मित्र प्राइवेट लिमिटेड में केमिकल गैस लीकेज होने से लोगों में डर का माहौल बन गया है।

इन सभी के बीच अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार पहुँचे, और उन्होंने फैक्ट्री संचालक से बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। अब इस पूरे मामले की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी की लापरवाही से मजदूरों की आंखों की रोशनी चली गई है।

इंदौर: बीते 24 घंटे में मिले 863 नए कोरोना मरीज, 2001 हुए अस्पतालों से डिस्चार्ज

इंदौर: अचानक सख्त हुए लॉकडाउन से घबराये लोग, रात में पहुंचे मंडी

MP: कॉलेजों के पाठ्यक्रम में वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल होगा NCC

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -