इंदौर: बीते 24 घंटे में मिले 863 नए कोरोना मरीज, 2001 हुए अस्पतालों से डिस्चार्ज
इंदौर: बीते 24 घंटे में मिले 863 नए कोरोना मरीज, 2001 हुए अस्पतालों से डिस्चार्ज
Share:

इंदौर: इंदौर शहर में अब कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। यहाँ दिन पर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी देखने के लिए मिल रही है। बीते शुक्रवार को यहाँ 863 नए संक्रमित मिले है। वहीं सात लोग ऐसे हैं जिनकी कोरोना की वजह से जान गई है। आप सभी को बताए दें कि बीते शुक्रवार को 9914 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 863 संक्रमित मिले। इसका मतलब यह है कि बीते शुक्रवार को संक्रमण दर 8.7 प्रतिशत रही। बीते दिन ही मेडिकल बुलेटिन जारी हुई है जिसके अनुसार अब तक 13 लाख 85 हजार 204 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से एक लाख 44 हजार472 में कोरोना की पुष्टि हुई।

बीते शुक्रवार को 2001 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए और ऐसे में अगर अब देखा जाए तो शहर में एक लाख 33 हजार 739 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। काफी लंबे समय बाद उपचाररत मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे पहुंची। बताया जा रहा है इस समय कुल 9432 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक दम तोड़ने वालों की संख्या 1301 हो चुकी है। इसी के साथ आपको हम यह भी बता दें कि इंदौर नगर निगम द्वारा दशहरा मैदान और नेहरू स्टेडियम में शुरू किए गए ड्राइव इन कोविड टेस्ट सेंटर में कोरोना की जांच कराने वालों की संख्या लगातार गिर रही है।

यहाँ बीते शुक्रवार को केवल 286 लोगों ने जांच कराई। वहीं बताया जा रहा है दशहरा मैदान पर 215 और नेहरू स्टेडियम में 71 लोगों ने गाड़ी में बैठे-बैठे जांच कराई। इसके पहले बीते गुरुवार को दोनों सेंटरों पर 307, बुधवार को 373 और सोमवार 502 लोग जांच कराने पहुंचे थे।

MP में दो दिन तक बढ़ेगा तापमान, आज इन शहरों में हो सकती है बूंदाबांदी

चावल की बोरियों में छिपकर रखे थे 8000 जिलेटिन छड़ें और 12000 डेटोनेटर, झारखंड में पकड़ाई बड़ी खेप

MP: मंत्री ने की नई एंबुलेंस की घोषणा लेकिन विभाग ने भेजी खटारा, शुभारंभ कर लगाना पड़ा धक्का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -