उत्तराखंड से लेकर राजस्थान तक... इन राज्यों में बरसेंगे बादल
उत्तराखंड से लेकर राजस्थान तक... इन राज्यों में बरसेंगे बादल
Share:

नई दिल्ली: देश के कुछ प्रदेशों में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल रही है, तो वहीं, उत्तर पूर्वी भारत के प्रदेशों में वर्षा की गतिविधियां जारी हैं। इसी के साथ, मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के चलते उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार तो आज यानी 06 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में बारिश से बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार तो आज राजस्थान के भी कुछ क्षेत्रों में भी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। 07 अप्रैल को भी नई दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। वही बात यदि गाजियाबाद के मौसम की करें तो आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा। 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, आज पूर्वी असम एवं हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक या दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ, शेष पूर्वोत्तर भारत और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश एवं हरियाणा में हल्की से बहुत हल्की बारिश संभव है। वहीं, आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना एवं विदर्भ में लू की स्थिति रहेगी।

दिल्ली-NCR का मौसम होगा सुहावना, IMD ने की बारिश की भविष्यवाणी

'रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेंगे..', अमेरिका को भारत का दो टूक जवाब

बिहार में महागठबंधन में शामिल हुई विकासशील इंसान पार्टी, RJD ने आवंटित की 3 सीटें 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -