कृष्णा-अर्जुन से लेकर ममता तक, कई सीरियल्स में नजर आ चुके है सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, जानिए उनका करियर
कृष्णा-अर्जुन से लेकर ममता तक, कई सीरियल्स में नजर आ चुके है सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, जानिए उनका करियर
Share:

टीवी जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार, सिद्धांत का निधन जिम में वर्कआउट के चलते हुआ है। बता दें कि हाल ही में अभिनेता ने अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत सूर्यवंशी कर लिया था। सिद्धांत के आकस्मिक निधन से हर कोई दंग है। वही अब कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कौन है? आइये आपको बताते है सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के बारे में...

सिद्धांत ने सीरियल कुसुम से एक्टिंग डेब्यू किया था। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने कई हिट सीरियल्स में काम किया था। जिनमें कृष्णा अर्जुन, कयामत, जमीन से आसमान तक, विरुद्ध, क्या दिल में है, क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी, ममता जैसे शोज सम्मिलित हैं। उनका अंतिम शो वर्ष 2022 में आया था। सीरियल का नाम था जिद्दी दिल माने ना। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को उनकी उम्दा एक्टिंग के लिए जाना जाता था। सिद्धांत वर्षों से टेलीविज़न इंडस्ट्री में एक्टिव थे। वर्ष 2001 से वे अभिनय में सक्रिय थे। स्क्रीन पर उनका काम देखने को प्रशंसक बेताब रहते थे। 

सिद्धांत की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी वर्ष 2000 में ईरा सूर्यवंशी संग हुई थी। ये शादी लंबी नहीं चली। 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी टूटने के पश्चात् सिद्धांत की जिंदगी में फिर प्यार लौटा। उन्होंने मॉडल Alicia राउत से 2017 में शादी की थी। पहली पत्नी से सिद्धांत की एक बेटी है। जिसका नाम डिजा है। सिद्धांत की दूसरी वाईफ Alicia का उनकी पहली शादी से एक बेटा है। सिद्धांत अपनी पत्नी Alicia के मॉडल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में काम किया करते थे। वहां वे मॉडल्स को ट्रेन करते थे।

अर्चना गौतम के साथ बिग बॉस में एंट्री करेगी शहनाज गिल! मचेगा धमाल

हार्ट अटैक ने ली एक और एक्टर की जान, इंडस्ट्री में पसरा मातम

VIDEO! सरेआम श्वेता तिवारी ने की इस मशहूर एक्टर की पिटाई, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -