जेनिफर से लेकर सृति तक, इन एक्ट्रेसेस संग रिलेशनशिप में रह चुके है हर्षद चोपड़ा!
जेनिफर से लेकर सृति तक, इन एक्ट्रेसेस संग रिलेशनशिप में रह चुके है हर्षद चोपड़ा!
Share:

टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु की भूमिका निभाने वाले अभिनेता हर्षद चोपड़ा एवं अक्षरा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्रणाली राठौड़ की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। दोनों को ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन साथ देख अक्सर यह अनुमान लगाया जाता है कि दोनों रियल लाइफ में भी रिश्ते में हैं। 

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब हर्षद का नाम उनके सह-कलाकार के साथ जोड़ा जा रहा हो। इससे पहले भी हर्षद का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है। हर्षद चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर का आरम्भ टेलीविज़न सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। इस शो में हर्षद चोपड़ा के साथ अदिति गुप्ता ने मुख्य किरदार निभाया था। कहा जाता है कि इस सीरियल की शूटिंग के चलते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। मगर, दोनों का रिश्ता अधिक दिनों तक नहीं चल पाया। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते पर खुलकर चर्चा नही की है।

वही हर्षद चोपड़ा का नाम टेलीविज़न सीरियल 'सौभाग्वयवति भव:' अभिनेत्री सृति झा के साथ भी जुड़ा था। वही अपने एक इंटरव्यू के चलते हर्षद चोपड़ा ने सृति को अपना अच्छा दोस्त बताया था। मगर , कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि हर्षद चोपड़ा और सृति झा रिश्ते में थे तथा दोनों का ब्रेकअप अभिनेता के दोस्त कुणाल करण कपूर के कारण हुआ था। हर्षद को शक होने लगा था कि सृति झा उनके साथ रिश्ते में होने के पश्चात् भी कुणाल करण कपूर के नजदीक जा रही हैं। वही हर्षद चोपड़ा का नाम उनकी 'बेपनाह' की सह-कलाकार जेनिफर विंगेट के साथ भी जुड़ा था। दोनों की केमिस्ट्री को शो में इतना अधिक पसंद किया गया था कि लोगों प्रणाली राठौड़ की ही भांति हर्षद का नाम जेनिफर के साथ भी जोड़ना शुरू कर दिया था।

उर्फी जावेद ने कर दिखाया नया कारनामा, इंटरनेट पर छाया VIDEO

कपिल शर्मा के शो में पहुंची मंदाकिनी, प्रोमो देख लोटपोट हुए फैंस

राखी सावंत को सताया जान का खतरा, बोलीं- 'आदिल ने जेल से दी है मेरे नाम की सुपारी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -