कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी पर लगाया 'चरित्र हनन' का आरोप
कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी पर लगाया 'चरित्र हनन' का आरोप
Share:

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इसमें सबसे अधिक झटके देश पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टी कांग्रेस को लग रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाकर दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में एक अन्य कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता आज गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए हैं।  

रिपोर्ट के अनुसार, रोहन गुप्ता कुछ अन्य नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। गुप्ता ने पिछले महीने अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता पर "लगातार अपमान" और "चरित्र हनन" का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि, मिलिंद देवड़ा, अशोक चव्हाण, गौरव वल्लभ और नवीन जिंदल सहित कई कांग्रेस नेता हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि वे कांग्रेस हाईकमान के सनातन विरोधी रुख से नाराज़ हैं और इसलिए पार्टी छोड़ रहे हैं। वहीं, कुछ नेताओं का कहना है कि, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व (सोनिया गांधी-राहुल गांधी) आजकल किसी की सुनते नहीं, इसलिए वो अलग हो रहे हैं। हालाँकि, कारण जो भी हो, चुनावों से ठीक पहले इस तरह कांग्रेस को लग रहे झटके, पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत नहीं हैं। 

'हमारी सरकारी आई, तो पीएम मोदी जेल में होंगे..', लालू यादव की बेटी मीसा भारती का बड़ा बयान

'सैनिक स्कूलों का निजीकरण कर रही मोदी सरकार..', कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र

रेलवे का बड़ा कदम, इन ट्रेनों के रूट में किया बदलाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -