फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 6 यात्रियों की मौत
फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 6 यात्रियों की मौत
Share:

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक बड़ी खबर आई है। जी दरसल यहाँ आज यानी बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आपको बता दें कि पंजाब के लुधियाना से रायबरेली जा रही यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है बस में कुल 47 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। वहीं इस मामले के बारे में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगला खंगर थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को बस से बाहर निकाला।

खत्म होने जा रहा है फास्टैग से टोल कलेक्शन, अब ट्रैफिक से मिलेगी निजात

वहीं एंबुलेंस की मदद से सभी को इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन संख्या 61.200 किलोमीटर पर बुधवार भोर में करीब चाढ़े चार बजे हुआ। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है बस में कुल 47 यात्री सवार थे। सभी पंजाब के लुधियाना से रायबरेली जा रहे थे।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि, 'मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कुल 22 यात्री घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।' इसी के साथ पुलिस ने बताया कि 19 यात्री सुरक्षित हैं। वहीं दूसरी बस मंगा कर सभी को उनके गंतव्य स्थान तक भेजा जा रहा है। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हालांकि घायलों में सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

8 साल बाद व्यापम मामले में आरोपियो को 7-7 साल की सजा

बाप की अश्लील फोटो देख भड़की बेटी, उठा लिया ये खौफनाक कदम

शराब ने ली फिर 5 लोगों की जान, मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -