शराब ने ली फिर 5 लोगों की जान, मचा हड़कंप
शराब ने ली फिर 5 लोगों की जान, मचा हड़कंप
Share:

सारण: बिहार के सारण जिले में संदिग्ध स्थिति में 5 व्यक्तियों की मौत से हंगामा मच गया। मृतकों के घरवालों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से यह मौतें हुई हैं। मगर इस पर स्थानीय प्रशासन कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है। कहा जा रहा है कि मशरक और सीमावर्ती इसुआपुर के डोइला गांव में मंगलवार रात आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों की तबीयत बिगड़ गई। फिर एक-एक कर 5 व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। जबकि कई लोग गंभीर तौर पर बीमार बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव निवासी संजय सिंह पिता वकील सिंह, हरिंदर राम पिता गणेश राम एवं सीमावर्ती मसरख थाना क्षेत्र के यदु मोड़ निवासी कुणाल सिंह बताए जा रहे हैं। इसुआपुर के डोइला निवासी अमित रंजन पिता विजेंद्र प्रसाद सिन्हा का सदर चिकित्सालय में उपचार के चलते देर रात मौत हो गई। 

जहरीली शराब की खबर लगते ही प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। सदर चिकित्सालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कहा जा रहा है कि सभी ने सोमवार शाम में एक जगह पर शराब पी थी। तत्पश्चात, मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी।  शाम में सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के पश्चात् छपरा रेफर किए जाने पर 5 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक का उपचार छपरा में चल रहा है। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस तथा आला अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात आरम्भ की। इससे पहले भी बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब पीने से मौतों की घटनाएं सामने आती रही हैं। पुलिस ने बताया कि गहराई से इस मामले की तहकीकात की जा रही है। 

लड़की पर खुलेआम बाइकसवार ने फेंका एसिड, CCTV फुटेज में कैद हुई घटना

इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, हड़पे 45 लाख रुपए

8 से 10 जनवरी को होने वाले प्रवासी सम्मलेन के लिए सज रहा इंदौर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -