'CM बनने के लिए शरद पवार के पैरों में गिर गए थे..' उद्धव ठाकरे पर अमित शाह का तंज
'CM बनने के लिए शरद पवार के पैरों में गिर गए थे..' उद्धव ठाकरे पर अमित शाह का तंज
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार (17 फ़रवरी) को हुए बड़े सियासी उलटफेर के बाद उद्धव ठाकरे, अपनी पार्टी शिवसेना को गर्त में ले जाने के लिए लगातार आलोचना झेल रहे हैं। दरअसल, निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को अपने फैसले में शिंदे गुट को असली शिवसेना घोषित कर दिया। इसके साथ ही पार्टी का चुनाव चिन्ह "धनुष और बाण" भी शिंदे गुट के पास रहने का फैसला सुनाया। इसके बाद से ही भाजपा ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ठाकरे को 2019 के चुनावों की याद दिलाते हुए उन्हें उनकी गलती बताई है।

गृह मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उद्धव ठाकरे ने हमारे (भाजपा के) साथ प्रचार- प्रसार किया, मगर जब चुनाव के परिणाम आए, तो उद्धव सभी विचारधाराओं को भूल गए और शरद पवार के पैरों पर गिर गए। अमित शाह ने कहा कि शरद पवार के पैरों में गिरकर उनसे मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का लालच नहीं है और हम अपनी विचारधाराओं को कभी नहीं भूलेंगे। बता दें कि, ये चुनाव भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन में लड़ा था, दोनों को बहुमत भी मिल गया था। लेकिन, तभी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने CM बनने की मांग कर डाली। भाजपा का कहना था कि, चुनाव से पहले ऐसी कोई बात नहीं हुई थी, देवेंद्र फडणवीस ही सीएम बनने वाले थे। लेकिन, उद्धव नहीं माने और शिवसेना की विचारधारा के खिलाफ जाकर कांग्रेस और NCP के साथ मिलकर सरकार बना ली और खुद मुख्यमंत्री बन गए, जिसका परिणाम शिवसेना में फूट के रूप में निकला क्योंकि, खुद शिवसेना के नेताओं को ही उद्धव का कांग्रेस-एनसीपी के साथ जाना पसंद नहीं आया।

कोल्हापुर में अमित शाह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, '2014 से पहले सत्ता में हर मंत्री, अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था। भारी भ्रष्टाचार था। पाकिस्तानी आतंकी हमारे सेना के अधिकारियों की हत्या करते थे। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस किसी में नहीं था। कानून-व्यवस्था की स्थिति  बिगड़ रही थी।'

अमित शाह ने कहा कि, 'पीएम मोदी ने स्वतंत्रता के बाद पहली बार देश की सुरक्षा निति सुनिश्चित की। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि हमें विश्व के हर देश के साथ अच्छे संबंध चाहिए। लेकिन, हमारे जवानों के साथ कोई छेड़खानी करेगा, तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी। पाकिस्तान ने उरी, पुलवामा में हमला किया। 10 ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लेकर हमारे जवान वापस लौट आए। एक ही कदम से पूरी दुनिया में संदेश गया कि भारत की सरहद और सेना के साथ छेड़खानी नहीं करते, वरना अंजाम भुगतने पड़ते हैं।'

तीर-कमान के बाद अब उद्धव ठाकरे ने खोया 'नीला निशान' ! शिवसेना Twitter हैंडल से 'ब्लू टिक' हटा

'जो लोग सबसे ज्यादा मुगलों की बात करते हैं, वो मुगलों की औलाद लगते हैं', BJP पर बरसी महबूबा

'नीतीश जी आप देवगौड़ा या इंद्र कुमार गुजराल बनना चाहते हैं क्या?', रविशंकर प्रसाद ने कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -