'जो लोग सबसे ज्यादा मुगलों की बात करते हैं, वो मुगलों की औलाद लगते हैं', BJP पर बरसी महबूबा
'जो लोग सबसे ज्यादा मुगलों की बात करते हैं, वो मुगलों की औलाद लगते हैं', BJP पर बरसी महबूबा
Share:

जम्मू: जम्मू दौरे पर आई PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बिना नाम लिए भाजपा पर बड़ा हमला किया गया है। भाजपा के साथ-साथ भारत सरकार पर भी उनकी ओर से सीधा हमला किया गया है। मुगलों का जिक्र करते हुए मुफ्ती ने एक राजनीतिक हमला किया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि जो लोग सबसे अधिक मुगलों की बात करते हैं, वो मुगलों की औलाद लगते हैं। इससे पहले भी इसी तंज अंदाज में महबूबा मुफ्ती कई राजनीतिक हमले कर चुकी हैं।

इस बार महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब कोई दुश्मन नहीं मिलता, ये लोग मुगलों की बात करते हैं। मुसलमान मुगलों की बात नहीं करते हैं। जितना ये लोग कर रहे हैं जैसे उन्हीं की औलाद हों। जरा एक बात बताइए बाप-दादा का जिक्र कौन करता है? जो औलाद होती है, वहीं ना। अब भाजपा के कई ऐसे नेता सामने आ चुके हैं जिनकी ओर से मुगलों को लेकर बयान दिए गए हैं। कई संवेदनशील मसलों में भी उनका जिक्र किया गया है। उसी ट्रेंड पर महबूबा मुफ्ती ने ये कमेंट किया है।

वही इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी पर ही हमला करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि भाजपा ने अपने बहुमत को हथियार बना दिया है एवं देश के संविधान को तोड़ रही है। एकता कितनी हुई है यह नहीं पता, मगर तबाही बहुत हुई है। इसके अतिरिक्त जम्मू में हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर भी मुफ्ती ने केंद्र पर हमला बोला है। उनकी ओर से जम्मू-कश्मीर की तुलना अफगानिस्तान से कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण विरोध के नाम पर हमारी जीविका छीनी जा रही है। हमारे यहां प्रदेश की अपनी भी एजेंसियां हैं। अब केंद्रीय एवं राज्य की एजेंसियों में प्रतियोगिता चल रही है।

'नीतीश जी आप देवगौड़ा या इंद्र कुमार गुजराल बनना चाहते हैं क्या?', रविशंकर प्रसाद ने कही ये बड़ी बात

'हमने कभी BJP के साथ समझौता नहीं किया', जानिए क्यों ऐसा बोले जयराम रमेश?

शिवसेना की जंग पर आया शरद पवार का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -