बिहार में बढ़ा रहस्यमयी बीमारी का खौफ, लगातार हो रही लोगों की मौत
बिहार में बढ़ा रहस्यमयी बीमारी का खौफ, लगातार हो रही लोगों की मौत
Share:

पटना: बिहार के रोहतास जिले के एक गांव में रहस्यमयी बीमारी की वजह से लोगों के बीच खौफ बढ़ता ही जा रहा है। यहां अब तक 5 लोगों की इस गुमनाम बीमारी से जान चली गई है। कहा जा रहा है कि लोग अचानकर बीमार पड़ रहे हैं। उनका शरीर अकड़ जा रहा है और आंखों से दिखाई देना बंद हो चुका है। जिसके उपरांत उनकी मौत हो जा रही है। अब तक 5 लोगों की जान चली गई है। कुछ अन्य लोग भी बीमार हैं।

यह केस रोहतास जिले के करगहर प्रखंड क्षेत्र के खड़ारी गांव का है। यहां बीते 48 घंटे के भीतर 5 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों के परिजन ने कहा है कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों के आखों की रोशनी चली जाती है। शरीर में झनझनाहट होने लग जाती है, नशे की तरह अकड़ने लग जाता है। 

दीपावली के दिन गांव के रहने वाले संजय यादव (35) की जान चली गई। जिसके उपरांत बुद्धू पासवान (30) चंदन पासवान (22), धनंजय सिंह (38) और मनीष सिंह (40) की भी एक-एक करके जान चली गई। बता दें कि  गांव के ही रहने वाले सुखनंदन पासवान की भी हालत भी गंभीर है। उसे इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी ले जाया गया है। सुखनंदन के दो भाई रहस्यमयी बीमारी से मर चुके हैं। गांव में हो रही इन मौतों से लोगों में खौफ बढ़ता ही जा रहा है।

Twitter के नए 'बॉस' बने एलन मस्क, CEO पराग अग्रवाल को नौकरी से निकाला, ऑफिस से भी बाहर किया

कश्मीर में फिर हुआ आतंकी हमला, एक जवान शहीद, आतंकवादी निसार अहमद गिरफ्तार

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए PM ऋषि सुनक को लगाया फोन, जानिए दोनों में क्या बात हुई ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -