नहीं रहे मशहूर पत्रकार रवीश, मोदी-शाह हुए दुखी
नहीं रहे मशहूर पत्रकार रवीश, मोदी-शाह हुए दुखी
Share:

नई दिल्ली: भारत के जानेमाने मशहूर पत्रकार रवीश तिवारी (Ravish Tiwari) का देहांत हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। उनकी पढ़ाई नवोदय विद्यालय से हुई है तथा उन्होंने IIT मुंबई तथा ऑक्सफोर्ड से भी अपनी शिक्षा ली है। उन्हें विद्वानों तथा उद्देश्य पत्रकारों में देखा जाता है। उनके इस अचानक निधन से कई लोगों को सदमा लगा है। भारत के बड़े-बड़े नेताओं ने भी उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है। 

वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर रवीश तिवारी के देहांत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि रवीश तिवारी के देहांत पर उन्हें बहुत दुख है तथा वे उनके परिवार, दोस्तों तथा न्यूज़ रूम के सहयोगियों के प्रति उन्होंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

वही रवीश तिवारी के निधन पर अमित शाह ने भी शोक व्यक्त किया है उन्होंने ट्वीट कर लिखा- रवीश तिवारी के असामयिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक युवा, उज्ज्वल और पेशेवर पत्रकार थे। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शांति।

यूपी से लेकर राजस्थान तक इन राज्यों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दी चेतावनी

Ind Vs WI: भुवी और रवि की गलती टीम इंडिया को पड़ जाती भारी, हाथ से निकल जाता जीता हुआ मैच

एशिया टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम को मिली हार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -