नाज़ायज़ संबंधों में परिवार तबाह ! शख्स ने भाभी के लिए कर डाला अपनी पत्नी का क़त्ल
नाज़ायज़ संबंधों में परिवार तबाह ! शख्स ने भाभी के लिए कर डाला अपनी पत्नी का क़त्ल
Share:

पटना: बिहार के सुपौल जिले में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के धपरिया वार्ड क्रमांक 13 में बुधवार रात की है। मृतका की शिनाख्त अनिल मंडल उर्फ मंगला की पत्नी गायत्री देवी के रूप में की गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का इल्जाम लगाया है। सदर थाना पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए मृतका की सास को अरेस्ट कर लिया है। घटना के बाद से ही मृतका के ससुराल वाले फरार हो गए हैं। वहीं मृतका के मायके में मातम पसर गया है। 

मृतका के पिता ललमनियां निवासी छेदी मंडल ने जानकारी दी है कि उसके दामाद का अपनी भौजाई से नाज़ायज़ संबंध था। जिसके कारण साजिश के तहत उसकी पुत्री की नृशंस हत्या को अंजाम दिया गया। मंडल ने बताया है कि बार-बार समझाने के बाद भी दामाद अनिल मंडल उनकी पुत्री गायत्री को प्रताड़ित करता था। इसको लेकर महिला थाना से लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई थी। लेकिन, इसके बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था और अपनी भाभी के बहकावे में आकर परिवार के साथ मिलकर गायत्री की निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद जब परिजन देर रात पहुंचे तो बेटी का शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा मिला। 

वहीं सदर थाना अध्यक्ष मनोज महतो ने जानकारी दी है कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई में लग गई है। घटना के बाद से आरोपी पति परिवार के साथ फरार बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में गायत्री की आरोपी सास को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

मामूली विवाद में महिला ने दुकानदार को जड़े थप्पड़, मौके पर मौत

मोहल्ले की लड़की से मिलने आता था दूसरा लड़का, दिलजले लड़कों ने उठा लिया ये कदम

मामा की 14 वर्षीय बेटी पर आया 25 साल के युवक का दिल, हुआ ये अंजाम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -