'छत्तीसगढ़ BJP का हर कार्यकर्ता हमारा चेहरा', भारत जोड़ो यात्रा पर आया इस नेता का बयान
'छत्तीसगढ़ BJP का हर कार्यकर्ता हमारा चेहरा', भारत जोड़ो यात्रा पर आया इस नेता का बयान
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर बोला कि पहले देश को तोड़ने वाली कांग्रेस ही हैं। 370 कौन लेकर आया था। कई दशकों तक सत्ता में रहे। भारत को गुमराह करने की जगह कुछ नहीं किया। 370 हटाने का काम बीजेपी ने किया। भारत को हमने जोड़ा। पहले कांग्रेस को जोड़ लें। उनके वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी का चेहरा कौन होगा के प्रश्न पर पुरंदेश्वरी ने कहा कि हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता हमारा चेहरा है। आप कांग्रेस से पूछिए उनका चेहरा कौन होगा। कभी टीएस सिंहदेव, कभी ताम्रध्वज साहू...। आप उनसे पूछिये...। 

बता दें कि 9 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा राजधानी रायपुर आ रहे हैं। रायपुर में रोड-शो एवं साइंस कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने बीजेपी की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे थे। तैयारियों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे तथा राज्य के राजनीतिक मुद्दों पर बात की। पुरंदेश्वरी ने कहा कि जेपी नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन देंगे। कोर ग्रुप की मीटिंग होगी। लोगों के बीच किस मुद्दे को लेकर जाना है। भूपेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने और घेरने की योजना पर बात होगी। 

डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मलेन में राज्य से बूथ स्तर के 51 हजार कार्यकर्ता आएंगे। जेपी नड्‌डा सभी का मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हम एकात्म परिसर कोर ग्रुप की मीटिंग है। राज्य के नेताओं एवं अलग-अलग स्तर पर काम करने के विषयों पर जेपी नड्‌डा से चर्चा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 36 जन घोषणाएं की थी। भूपेश सरकार ने 36 घोषणाएं को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार के झूठे वादों को बताएंगे। लोगों के साथ छल किया है। ऐसे भूपेश बघेल को इस चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि मुद्दा तैयार है। केंद्र की कामयाबी भी रहेगी एवं उसके साथ प्रदेश सरकार के छल से आम जनता को अवगत कराएंगे।

याकूब मेमन कब्र विवाद पर CM शिंदे ने उठाया ये बड़ा कदम

'याकूब मेमन की कब्र पर LED लाइटें लगवाने वाला कौन?' अब इस एक्ट्रेस ने पूछा सवाल

हिमाचल पर AAP की नज़र, आज बड़ा ऐलान कर सकते हैं भगवंत मान और सिसोदिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -