सामने आया नागिन 6 का पहला टीजर, दिखी महामारी की झलक
सामने आया नागिन 6 का पहला टीजर, दिखी महामारी की झलक
Share:

टीवी इंडस्ट्री के कई शोज हैं जिन्हे खूब पसंद किया जाता है। इसी लिस्ट में शामिल है नागिन। जी हाँ, अब तक का सबसे पॉपुलर शो नाग‍िन ऐसा रहा है कि इसे अपने हर सीजन में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इसके पहले सीजन से लेकर पांचवे सीजन तक, नाग‍िन ने अपनी कहानी से दर्शकों को आकर्ष‍ित किया है और इस बार फिर से यह शो वापस आ गया है। जी हाँ इस शो की डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर, अब नाग‍िन के छठें सीजन को लाने की तैयारी में हैं। नाग‍िन 6 का टीजर रिलीज किया गया है जिसमें दुन‍िया के मौजूदा हालात की भी झलक देखी जा सकती है। आप देख सकते हैं सीर‍ियल के टीजर में नाग‍िन और दुन‍िया के बदले रूप का ह‍िंट दिया गया है।

वहीं टीजर में वॉयस ओवर सुना जा सकता है- 'वर्ष 2019, अब तक दुन‍िया पर सब सामान्य चल रहा है, पर वर्ष 2020।।।एक महामारी पूरी दुन‍िया को जकड़ लेगी।।।बदल रही है दुन‍िया, बदल चुकी है नाग‍िन।' आप देख सकते हैं इस टीजर में जो कुछ भी हुआ है उसने नाग‍िन 6 के रोमांच को और बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि इस बार नाग‍िन 6 की कहानी इसके पिछले सीजन्स से ब‍िल्कुल अलग होने वाली है। बीते दिनों ही एकता कपूर ने अपने इस ह‍िट सीरीज के कास्ट को लेकर हिंट दिया था। उस समय फैंस ने भी अंदाजा लगाया कि खतरों के ख‍िलाड़ी 11 की स्टार महक चहल नाग‍िन 6 की लीड एक्ट्रेस होंगी, हालांकि अब तक इसके फाइनल कास्ट की कोई ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताब‍िक नाग‍िन 6, 30 जनवरी से ऑन एयर होगी। आप सभी को बता दें कि नाग‍िन सीर‍ियल 2015 में शुरू हुआ था।

इस शो में मौनी रॉय, अर्जुन ब‍िजलानी और अदा खान लीड रोल में थे। उस समय मौनी को इस शो ने खूब शोहरत दिलाई। इस शो के बाद इस शो के दूसरे सीजन में मौनी और करणवीर बोहरा की केमिस्ट्री नजर आई। वहीं शो के चौथे सीजन में सुरभ‍ि ज्योति, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी और रजत टोकस ने सीजन को आगे बढ़ाया। उसके बाद साल 2020 में शो को नया नाम 'नाग‍िन: भाग्य का जहरीला खेल' और नई कास्ट‍िंग दी गई। इसमें निया शर्मा, विजयेंद्र कुमेर‍िया शो में नजर आए। वहीं अंत में नाग‍िन के पांचवे सीजन में सुरभ‍ि चंदना, शरद मल्होत्रा और मोह‍ित सहगल लीड रोल में थे।

जानिए बीते वर्ष TVS ने कितने वाहनों की बिक्री की

रामानंद सागर की परपोती ने पार की हदें, पहने ऐसे कपड़े कि यूजर्स बोले- ठंड नहीं लगती क्या?

ऋतिक रोशन पर फिदा हुईं कविता कौशिक, बोली- पति को टीले से धक्का दे दूं क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -