माँ बनी यह मशहूर अदाकारा
माँ बनी यह मशहूर अदाकारा
Share:

टीवी सीरियल 'दिल दोस्‍ती डांस' फेम वृंदा दावड़ा के घर नन्हा मेहमान आ गया है। जी हाँ, वृंदा दावड़ा ने हाल ही में अपने बेटे को जन्‍म दिया है। इस बारे में खुद अदाकारा ने बताया है। हाल ही में वृंदा दावड़ा ने इंस्‍टाग्राम पर फैन्‍स के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए एक वीडियो पोस्‍ट किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में वह अपने पति भाविन के साथ नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वृंदा और भाविन सफ़ेद रंग के कपड़ों में काफी खुश नजर आ रहे हैं और वह एक बड़ा सा बलून फोड़ते दिख रहे हैं, जिसमें से ब्‍लू कलर के छोटे-छोटे चमकीले टुकड़े बाहर निकलते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VRINDA DAWDA MEHTA (@vrindadawda90)

आप सभी को बता दें कि ब्‍लू रंग को आम तौर पर लड़कों का रंग माना जाता है, वहीँ लड़कियों का रंग पिंक कहा जाता है। सबसे मजेदार बात तो यह है वृंदा ने बच्‍चे के जन्‍म से पहले दोनों रंगों के साथ यह वीडियो शूट किया था। फिलहाल वृंदा ने अपनी पोस्‍ट के कैप्‍शन में लिखा है, ''जब वह ये वीडियो शूट करते रहे थे, तब पता नहीं था कि बेटा होगा या बेटी।'' आप देख सकते हैं वृंदा ने लिखा है, ''40वां हफ्ता: 30 जून, 2021: डिलिवरी की तारीख का हमारा इंतजार खत्‍म हो गया। हमने दुनिया में अपने छोटे बेबी का स्‍वागत किया और जैसे ही हमने उसे देखा, हमें समझ आया कि जीवन क्‍या है।''

वहीँ आगे वृंदा ने लिखा है, 'जाह‍िर है हम बच्‍चे के लिंग के बारे में पहले नहीं जानते थे, इसलिए हमने ब्‍लू और पिंक दोनों में इस वीडियो को शूट किया था ताकि बड़ी खुशबरी दे सकें।' वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वृंदा पहली बार मां बनी हैं। बीते समय में उन्होंने बेबी बम्‍प के साथ फोटोशूट के फोटोज अपलोड किये थे जो जबरदस्त थे।

दर्दनाक! ओवरटेक करते समय बाइक से जा रहे दंपति का बिगड़ा संतुलन, फिर जो हुआ वो...

आईसीआरए ने कहा- "ट्रैक्टर उद्योग के लिए स्थिर ऋण..."

क्या Twitter पर लगेगा बैन ? 2 दिन बाद भी संसदीय समिति को नहीं दिया नोटिस का जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -