सामने आया CM नीतीश और तेजस्वी की संपत्ति का ब्यौरा, जानिए किसके पास है ज्यादा?
सामने आया CM नीतीश और तेजस्वी की संपत्ति का ब्यौरा, जानिए किसके पास है ज्यादा?
Share:

पटना: वर्ष 2022 के अंतिम दिन यानि 31 दिसंबर को बिहार उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रियों  ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा जारी किया है। यह परंपरा वर्ष 2005 से चली आ रही है। जब पहली बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। सभी की संपत्ति का ब्यौरा राज्य कैबिनेट सचिवालय विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर सार्वजनिक किया गया है। कई मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी ज्यादा है। जानिए किसके पास कितनी संपत्ति है। 

नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति को लेकर जो ब्यौरा सार्वजनिक किया है उसके अनुसार, उनके पास 12 गाय और 10 बछड़े है। नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि उनके पास दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है। जिसकी कीमत खरीद के समय 13.78 लाख रुपये थी एवं मौजूदा कीमत 58 लाख 85 हजार रुपये है। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा है कि उनके पास 16 लाख 68 हजार कीमत की चल संपत्ति और 58 लाख 85 हजार कीमत की अचल संपत्ति है। उनके पास 28,135 रुपये की नकदी, बैंक में 50 हजार एवं1,04,600 के आभूषण हैं। नीतीश कुमार ने सार्वजनिक किया है कि उनके पास 13 हजार रुपये की एक्सरसाइज साइकिल भी है।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है उनके पास 75 हजार रुपये एवं उनकी पत्नी राजश्री के पास एक लाख 25 हजार रुपये हैं। तेजस्वी ने ऐलान किया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में उन्होंने इनकम टैक्स के तौर पर 3,76,090 रुपये का भुगतान किया। तेजस्वी के छह विभिन्न बैंक खातों में 65 लाख रुपये जमा हैं। उनकी पत्नी के पास बैंक में 1 लाख और  2 लाख 2 हजार 526 की एफडी हैं। राजश्री के पास 2 लाख 5 हजार 343 रुपये की LIC  पॉलिसी है। तेजस्वी का बांड एवं शेयर में 5 लाख 38 हजार रुपये का निवेश है। वहीं, आभूषणों के बारे में बताया गया कि तेजस्वी के पास 9 लाख 5 हजार 300 मूल्य का 200 ग्राम सोना है, जबकि उनकी बीवी के पास 22 लाख 87 हजार 200 मूल्य का 480 ग्राम सोना एवं एक लाख मूल्य का 2 किलो चांदी है। तेजस्वी ने ऐलान किया है कि उनके पास फुलवारी शरीफ, पटना, गोपालगंज के फुलवरिया में कृषि भूमि एवं दानापुर, पटना और गोपालगंज में 3402 वर्ग फुट गैर कृषि भूमि है।

आखिरकार अखिलेश ने खोल दिए सारे पत्ते, बताया 2024 के चुनाव में देंगे किसका साथ ?

'MP में बनेगी कांग्रेस की सरकार, नहीं दिखेगा BJP का नामोनिशान', राहुल गांधी का बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे केशव प्रसाद मौर्या ? अखिलेश के आरोपों पर दिया करारा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -